Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



उत्तराखंड : 17 मई को राज्यपाल करेंगे हेमकुंड साहिब यात्रा के पहले जत्थे को रवाना

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। अध्यक्ष बिंद्रा ने राज्यपाल को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को 17 मई को ऋषिकेश से पांच प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी के लिए भी आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा 2023 का आगाज होगा। राज्यपाल ने श्री बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी न होने पायें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं।  इस दौरान बिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा मुख्य रूप से निर्माण कार्यों में हेमकुंड साहिब में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब 06 किलोमीटर के मार्ग पर रेलिंग निर्माण, गोविंद घाट से 05 किलोमीटर तक का पुलना सड़क मार्ग और वहां पर टैक्सी चालकों के लिए पार्किंग बना दी गयी है। इसके अलावा यात्रा मार्गों में सुलभ शौचालयों का निर्माण और कई स्थानों पर सड़कों के चैड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य भी किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं। अध्यक्ष ने बताया कि यात्रा मार्ग में 10 रेन शेल्टर शैड बैंच सहित यात्रियों के बैठने के लिए तैयार किए गए हैं व कुछ स्थानों में सुरक्षा दीवार के कार्य किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए गुरूद्वारा पड़ाव में कई कार्य किए गए हैं। इनमें गोविंद घाट में 71 कमरों के नवीनीकरण और ऋषिकेश में नए 40 एसी कमरों का निर्माण किया गया है। वहीं दोनों स्थानों में लंगर हॉल के नवीनीकरण का कार्य भी किया गया है।

Leave A Comment