Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड : बारिश से मसूरी में भारी तबाही, जगह-जगह लैंडस्लाइड, सड़कें टूटी

 

मसूरी। मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के बाद हुए भारी भूस्खलन से कई इलाके प्रभावित हुए हैं। कई मुख्य मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सुमित्रा भवन, इंदिरा कॉलोनी, जबरखेत और बार्लोगंज स्थित मैरीविल एस्टेट, बाटाघाट में भारी भूस्खलन हुआ है। बार्लोगंज में तो पहाड़ी दरकने से पूरी सड़क ही बह गई। इससे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। इसके अलावा मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से सड़क बाधित हो गई है। सबसे चिंताजनक घटना सिया गांव के पास घटी। यहां मसूरी-कैम्पटी रोड पर एक स्कूटी अचानक धंसी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वहां जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक अन्य घटना बार्लोगंज में हुई। यहां बारिश के कारण मिट्टी धंसने से एक और स्कूटी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को तुरंत मसूरी उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मसूरी, आईएएस राहुल आनंद ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। संबंधित विभागों को तुरंत मार्ग सुचारू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रभावितों को आपदा राहत नियमों के तहत हर संभव मदद दी जाएगी। प्रशासन ने पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की टीमें तैनात कर दी हैं। लगातार राहत कार्यों की अपडेट ली जा रही है।

Leave A Comment