Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



उत्तराखंड के विधायकों के लैपटाॅप पर जनता के 3.37 करोड़ रू खर्च

 

देहरादून। उत्तराखंड के विधायकों को लैपटाॅप देने पर जनता के 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार 149 रूपये खर्च हो चुके है। प्रत्येक विधायक को प्रत्येक कार्यकाल के पहले वर्ष में एक लैपटाॅप दिया गया है। कुछ वर्षों में प्रिंटर, वेब कैमरा तथा बैग भी उपलब्ध कराने की सूचना दी गयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत विधानसभा सचिवालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी सूचना से हुआ है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी से विधायकों की सुविधाओं पर खर्च की सूचनायंे मांगी थी। इसके उत्तर में अपील के उपरान्त विधानसभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी/अनुसचिव मनोज कुमार ने अपने पत्रांक 146 दिनांक 9 मार्च 2023 से विधानसभा के सदस्यों को लैपटाॅप उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी सूचनायें उपलब्ध करायी गयी है।  नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार राज्य गठन से पांचवी विधानसभा के सदस्यो तक 5 बार सभी 71 विधायकों को लैपटाॅप दिये गये है जिस पर कुल 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार 149 रूपये की धनराशि खर्च हुई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार 2004 में रू. 58,66,588 रूपये खर्च करके 71 लैपटाॅप 82628 रू. प्रति लैपटाॅप की दर के उपलब्ध कराये गये जबकि 13208 रू. प्रति प्रिंटर की दर के 71 प्रिंटर भी 9,37,768 रू.खर्च करके उपलब्ध कराये गये। 2007 में 71 विधायकों को 7019231रू. कीमत के लैपटाॅप टैक्स सहित रू. 51,83000 खर्च करके उपलब्ध कराये गये जबकि 8550 रू. की कीमत के प्रिंटर टैक्स सहित 6,31,332 रूपये खर्च करके उपलब्ध कराये गये।।वर्ष 2012 में 71 विधायकों को 59915 रू. कीमत का लैपटाॅप 1800 रूपये की कीमत का बैग तथा 4429 की कीमत का वेब कैमरा टैक्स सहित 49,26,385 रू. खर्च करके उपलब्ध कराये गये। 2014 में 59390 रू. की कीमत के 3 लैपटाॅप टैक्स सहित 187078 खर्च करके 4965 कीमत के 3 प्रिंटर 14895 रूपये खर्च करके उपलब्ध कराये गये। वर्ष 2017 में 71 विधायकांे को 64625-42 की कीमत के लैपटाॅप टैक्स सहित 54,14,917-88 खर्च करके तथा 8250 रू. कीमत के प्रिंटर टैक्स सहित 6,91,185 रू. खर्च करके उपलब्ध कराये गये। श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार पंचम विधानसभा (2022) के मा0 सदस्यों को लैपटाॅप एवं प्रिंटर उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक विधायक के खाते में रू. 139000 स्थानांतरित कर दिये गये है। इस प्रकार 71 विधायकों के खाते में लैपटाॅप हेतु हस्तांतरित धनराशि की गणना 98 लाख 69 हजार रू. है।

Leave A Comment