Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



उत्तराखंड में 89,230 हजार करोड़ का बजट हुआ पास

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में धामी सरकार ने 89,230 करोड़ रूपए का बजट पेश किया। यह बजट पिछले वर्ष से 15.27 प्रतिशत अधिक है। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान रखा गया है। नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़, गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़ का प्रावधान किया गया है। डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़, एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन धामी सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पेश किया गया। बजट में कहा गया है कि खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर खोला जाएगा। सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब बनेगी। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2024 के लिए तीन करोड़ 70 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। विज्ञान केंद्र चंपावत के लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है। युवा कल्याण एवं खेलकूद में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान 534 करोड़, 2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग 229 करोड़, 2023-24 का संशोधित अनुमान 233 करोड़, तकनीकी शिक्षा में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान-321 करोड़, 2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग-243 करोड़, 2023-24 का संशोधित अनुमान- 316 करोड़, उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान-824 करोड़, 2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 733 करोड,़ 2023-24 का संशोधित अनुमान-763 है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए 15376 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1010 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बाह्य सहायतित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के लिए 105 करोड़, राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए 96 करोड़, कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क जूता एवं बैग व्यवस्था के लिए 25 करोड़, उद्यमिता, कौशल एवं नवाचार को बढ़ावा दिए जाने के लिए सात करोड़ प्रावधान किया गया है।

Leave A Comment