उत्तराखंड सचिवालय क्रिकेट क्लब हरेला पर्व पर लगाए फलदार पौधे , जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Tuesday, July 16, 2024 · Leave a Comment

देहरादून | उत्तराखंड सचिवालय क्रिकेट क्लब, देहरादून के तत्वाधान में आज हरेला त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी की अध्यक्षता में आज क्लब द्वारा लगभग 350 फलदार पौधे (आम, आंवला, नींबू, नीम,चीकू, पीपल,जामुन आदि) शक्ति विहार एनक्लेव रायपुर एवं राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, देहरादून के आस_पास रोपे गए। इस पुनीत कार्य में क्लब को यू.बी.टी केयर फाउंडेशन, 29 यूके एन.सी.सी बटालियन एवं शक्ति विहार विकास समिति द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में आज राजेंद्र रतूड़ी, टी.ए.खान, अनिल काला, विनोद शर्मा, टिकराज सिंह, रवि रंसवाल, आशीष रावत, ओमीश कुमार, सुनील मेंदोला, अरविंद राणा, संजय जोशी, राजन जोशी, अनुज शेखर आदि उपस्थित रहे। क्लब के अध्यक्ष अनिल जोशी एवं राजेंद्र रतूड़ी द्वारा समस्त प्रदेश वासियों को हरेला लोकपर्व की बधाई दी गई।