Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट‘ समापन : विजेताओं व उपविजेताओं को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

 

नैनीताल। राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2023’’, रविवार को सम्पन्न हो गया। इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों से 125 गोल्फरों ने हिस्सा लिया। राजभवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल व अध्यक्ष राजभवन गोल्फ क्लब, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों के विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 18वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के ओवर ऑल विजेता चैंपियन दिनेश पंवार रहे। टूर्नामेंट में उपविजेता आशीष जैन घोषित हुए। विजेता बेस्ट नेट विशाल बंसल और उपविजेता ग्रुप कैप्टन विवेक रावत रहे। टूर्नामेंट में पहली बार होल इन वन का खिताब तीन गोल्फरों, टी पी सिंह, विकास टंडन और राघव कारला को मिला। सुपर वेटरन ग्रास कैटेगरी में कर्नल एस सी गुप्ता विजेता रहे और सुपर वेटरन रनर बेस्ट नेट में कर्नल यू सी कोठारी विजेता रहे। महिला कैटेगरी में डॉ. सृष्टी धौन विजेता और सुजाता कादयान उपविजेता रही। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में मयंक गुप्ता विजेता रहे। वेटरन नेट कैटेगरी में ग्रुप कैप्टन एन पी सिंह विजेता रहे। विजेन्द्र जीत सिंह तोमर और रुसांक सिजवाली को उदीयमान गोल्फर का खिताब दिया गया। मेधांश एस बिष्ट को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में 15-18 आयु वर्ग में विजेता राघव कालरा रहे। (12-15) आयु वर्ग में प्रथम विवान अग्रवाल और 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में मोहम्मद माज मंसूर विजेता घोषित किए गये।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने विजेता गोल्फरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी गोल्फरों ने यहां गोल्फ खेलने के साथ-साथ यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आंनद अवश्य लिया होगा। राज्यपाल ने कहा कि देश के विभिन्न भागों से आए गोल्फ खिलाड़ी और उनके परिजन सही मायनों में उत्तराखंड पर्यटन के ब्रांड ऐम्बेसडर हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जब वे नैनीताल से वापस अपने घरों को जाएंगे तो यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, यहां की की खूबसूरती, यहां के अतिथ्य के बारे में और लोगों को बताएंगे, उन्हें उत्तराखंड का भ्रमण करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस गोल्फ प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य नैनीताल सहित उत्तराखण्ड के पर्यटन का प्रचार-प्रसार करना है। राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन से अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया गया है। राजभवन गोल्फ कोर्स को स्कूली बच्चों के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने गोल्फ में महिलाओं और युवाओं की बढ़ती रूचि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को और अधिक बेहतर किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave A Comment