Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



अक्टूबर में ‘राज्य मतदाता महोत्सव’ का होगा आयोजन

radha-raturi

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया है कि राज्य में मतदाताओं को विशेष रूप से युवाआें को मतदान के लिये जागरूक करने के लिये अक्टूबर में राज्य मतदाता महोत्सव 2016 मनाया जायेगा। रतूड़ी ने आज बुधवार को सचिवालय में मतदाता महोत्सव की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिये भी अभियान चलाया जायेगा। प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्य मतदाता महोत्सव का आयोजन देहरादून में किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों की भागीदारी होगी। महोत्सव से पूर्व प्रदेश भर के स्कूलों और कालेजों में मतदाता जागरूकता पर चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इन प्रतियोगिताओं के जनपद विजेताओं को देहरादून में आयोजित महोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। राज्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में कैम्पस एम्बैसडर्स नियुक्त किये जायेंगे, जो अपने सहपाठियों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे। राज्य मतदाता महोत्सव के अन्तर्गत मीडिया कर्मियों के लिये भी एक वर्कशॉप तथा परिचर्चा कार्यक्रम कराने पर सहमति बनी। देहरादून में प्रस्तावित मतदाता महोत्सव में प्रदेश के सभी जनपदों में निर्वाचन स्टॉल के साथ-साथ, फूड कोर्ट, हैण्डलूम प्रदर्शनी आदि भी संचालित किये जाने पर विचार हुआ, जिससे आम जन को आकर्षित किया जा सके। राज्य मतदाता महोत्सव हेतु प्रदेश में सोशल मीडिया और कम्यूनिटी रेडियो का उपयोग करने पर भी सहमति बनी। उल्लेखनीय है कि अभी तक सिर्फ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केन्द्रीय स्तर पर जनवरी, 2016 में मतदाता महोत्सव मनाया गया है। देश के किसी भी राज्य में निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं किया गया है और उत्तराखण्ड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य स्तर पर यह प्रथम प्रयास होगा। बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा डा. रंजीत सिन्हा, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस.ए.मुरूगेशन, अपर सचिव रंजना कुमारी, अपर सचिव मनोज चन्द्रन, संयुक्त निदेशक उद्योग कौशल्या बन्धु, विशेष कार्याधिकारी मस्तूदास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment