Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



अगस्त्यमुनि में झूठी अफवाह पर बवाल, जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाने की अपील की

अगस्त्यमुनि में झूठी अफवाह पर बवाल हो गया। सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अगस्त्यमुनि में बवाल हो गया। खबर जैसे ही वायरल हुई तो अगस्त्यमुनि में माहौल तनावपूर्ण हो गया। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि बाजार में युवती से छेड़खानी की अफवाह पर जमकर बवाल हुआ है। यहां गुस्साए लोगों ने कुछ समुदाय विशेष की दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अगस्त्यमुनि में बवाल हो गया। खबर जैसे ही वायरल हुई तो अगस्त्यमुनि में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन किया और एक समुदाय विशेष को निशाना बनाया। कई दुकानों को सामान आग के हवाले कर दिया। जबकि इससे अधिक दुकानों को नुकसान पहुंचाया। करीब 4 घंटे तक लोग विरोध-प्रदर्शन करते रहे। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने अगस्त्यमुनि में गुरुवार शाम एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली। इसको देखते हुए कुछ व्यापारी और छात्र नेताओं ने थाने में जाकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। खबर वायरल हुई और शुक्रवार सुबह तक मामला आग की तरह भड़क गया। सुबह करीब 9 बजे से छात्र, स्थानीय लोग गंगानगर, विजयगनर और अगस्त्यमुनि में सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। विजयनगर और अगस्त्यमुनि में भयंकर बवाल हुआ। पुलिस बचाव के लिए पहुंचती कि तब तक आक्रोशित लोगों ने कई दुकानों के सामान को नुकसान पहुंचा दिया। रुद्रप्रयाग से भी बड़ी संख्या में फोर्स अगस्त्यमुनि पहुंची और माहौल पर काबू किया। इस बीच पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। पुलिस पर पथराव भी किया गया। इस पूरे घटनाक्रम से अगस्त्यमुनि और विजयनगर में दिनभर तनाव रहा। तीनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है। उधर, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है।

Leave A Comment