Breaking News:

पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता सर्वाेपरिः प्रियंका जोशी -

Monday, November 16, 2026

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, जानिए खबर -

Monday, November 16, 2026

आम आदमी पार्टी ने देहरादून कैंट में ‘हर घर नमस्कार’ अभियान के जरिए जनता से किया सीधा संवाद -

Monday, November 16, 2026

पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न -

Monday, November 16, 2026

सामूहिक दुष्कर्म मामले पर हरक सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल -

Sunday, November 15, 2026

पुलिस कप्तान ने देहात सर्किल को सौपी 14 लाख की लूट की जांच -

Sunday, November 15, 2026

जरा हटके : कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक -

Sunday, November 15, 2026

गाँव से दिल्ली आईआईटी फिर डीएसपी और फिर बनी आईपीएस -

Sunday, November 15, 2026

15 नवंबर को होगा भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह -

Saturday, November 14, 2026

प्रेरणास्रोत : मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Tuesday, November 10, 2026

भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव एवं दीपोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ संपन्न -

Tuesday, November 10, 2026

मिलावट : मिठाई की जाँच, जाँच में 15 फेल, जानिए खबर -

Monday, November 2, 2026

गोरखा समाज केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत का गौरव है :सीएम धामी -

Monday, November 2, 2026

नवोदित रचनाकारों को संबल दे रही साईं सृजन पटल पत्रिका -

Monday, November 2, 2026

जैन भवन : बालक-बालिकाओं का अष्टमूलगुण संस्कार कार्यक्रम संपन्न -

Monday, November 2, 2026

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026



अतिथि शिक्षकों को पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने दिया समर्थन

ND

देहरादून । प्रदेश भर में कार्यरत 6214 अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर राजकीय माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन आरंभ कर दिया गया और कहा कि इस ओर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन किया जायेगा। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी भी धरना स्थल पहुंचे और उन्होंने अतिथि शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए राज्यपाल एवं शिक्षा सचिव से इस दिशा में कार्यवाही किये जाने का अनुरोध् किया है। यहां परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल में अतिथि शिक्षकों का पुर्ननियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा और पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की मांगें जायज है और उनका समाधान किया जाना चाहिए, इसके लिए राज्यपाल एवं शिक्षा सचिव को उतिच कार्यवाही करनी चाहिए, उनका कहना है कि वह भी इस दिशा में पत्र लिखेंगें। उनका कहना है कि वह भी इस लडाई में अतिथि शिक्षकों के साथ है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष शांति स्वरूप सिंह ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को पहले कैबिनेट मंजूरी के बाद ही शासनादेश के बाद ही नियुक्ति मिली थी, जबकि अब राष्ट्रपति शासन में बिना कारणों के और बिना शासनादेश के अतिथि शिक्षकों हटाया जाना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी कई दुर्गम स्थान ऐसे हैं जहां पर शिक्षकों की कमी है और वहां पर स्थानीय शिक्षक मिल जाने से छात्रों और स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह है, परन्तु अब अतिथि शिक्षकों हटाने से क्षेत्रीय जनता में काफी आदेश है। जिसके लिये राज्यपाल महोदय, शिक्षा सचिव, माčयमिक शिक्षा अधिकारी को खण्ड शिक्षा अधिकारी और डीएम, एसडीएम के माčयम से कई सौ ज्ञापन भेजे गये परन्तु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उनका कहना है कि चयन प्रक्रिया में सभी अर्हताओं को अनिवार्य रूप से मांगा गया है एवं यह वह शिक्षक हैं जो बचपन से लेके अपने पूर्ण शिक्षा काल तक उत्तम स्थान प्राप्त करते रहे हैं एवं जब इनको 89 दिनों के अनुबंध में प्रयोग के रूप में विद्यालयों में रखा गया तो शिक्षा का स्तर बेहतर हो गया एवं जो विद्यार्थी शिक्षकों की कमी की वजह से मजबूरन प्राइवेट विद्यालयों में ज्यादा फीस देकर वहां पढ़ने को मजबूर थे वह आज सरकारी विद्यालयों की और लौट रहे हैं। इस अवसर पर संघ के संरक्षक विजय सिंह पोखरियाल, हरीश आर्य, कविन्द्र सिंह कैंतुरा, दीपक कुमार, देहरादून जिला अध्यक्ष विवेक यादव, बलबीर तोमर,नरेंद्र मनी, दिनेश यादव, नरेश प्रसाद, शान्त बड़ोला, विपिन सकलानी, संजय, सुनील, प्रियंका नवानी, दयाल कृष्ण भटट, हरीश थपलियाल सहित कई अतिथि शिक्षक मौजूद थे।

Leave A Comment