Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



अधिकारियों व कार्मिकों को निरन्तर प्रशिक्षण की जरूरत , जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि निरन्तर परिवर्तित समय, तकनीक, प्रशासनिक व सामाजिक आवश्यकताओं के कारण अधिकारियों व कार्मिकों कों निरन्तर प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण की क्षमता विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी व कार्मिक नया सीखने के लिए हमेशा तैयार रहे। अधिकारियों व कार्मिकों के क्षमता विकास से राज्य के विकास को गति मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर अप्रोच के साथ कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एंव पंचायती राज संस्थान रूद्रपुर के बोर्ड आफ गवर्नर्स की आठवीं बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एंव पंचायती राज संस्थान रूद्रपुर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर हो तथा बिजनेस माॅडल के रूप में विकसित हो, इसके प्रयास किए जाए। संस्थान इस वर्ष राज्य में 20000 बीस हजार प्रतिभागियों को नशामुक्ति, वृद्धा अवस्था जैसे समाज कल्याण के विषयों पर प्रशिक्षण देगा। उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान, रूद्रपुर राज्य में सरकारी व गैरसरकारी कार्मिकों व अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्वयं सहायता समूहों को क्षमता विकास के विभिन्न प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभा रहा है। ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान द्वारा मार्च 2018 तक 3799 प्रशिक्षणार्थियों के लिए 116 सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए जिसमें मुख्यतः राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशल के लिए कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन, स्वयं सहायता समूहों, अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशिक्षण, जेन्डर बजटिंग हेतु प्रशिक्षण, ग्राम विकास अधिकारियों, जी0बी0 पन्त एग्रीकल्चरल व तकनीकी विश्वविद्यालय पन्तनगर के छात्रों, मनरेगा के तहत सोशल आॅडिट का प्रशिक्षण, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्मिलित थे। वर्ष 2018-19 में संस्थान द्वारा 4142 प्रतिभागियों को 114 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान द्वारा राजकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के उद्योगों से सम्पर्क करते हुए उन्हें भी संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं का लाभ लेने लिए अप्रोच किया गया है। संस्थान द्वारा जैविक खाद नाडेप, कम्पोस्ट पिट, वर्मी कम्पोस्ट, संजीवक पिट व शिवांश खाद इकाई तैयार करने हेतु प्रशिक्षण देने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शासकीय व अशासकीय प्रतिभागियों हेतु समय-समय पर संस्थान के फैकल्टी आॅफिसर्स ईटीसी में जाकर वेन्यू के रूप में प्रशिक्षण दे रहे है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार व उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान, रूद्रपुर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment