Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



अनाथ शबाना को डीएम की ईदी…

pehchan

वाराणसी। डीएम सर नमस्ते, मेरा नाम शबाना है और मुझे आपकी थोड़ी सी हेल्प की जरूरत है। सर सबसे बड़ा त्यौहार ईद है सब लोग नए कपड़े पहनेंगे। लेकिन हमारे परिवार में किसी का भी कपड़ा नहीं आया। मेरे माता-पिता नहीं है। 2004 में इंतकाल हो चुका है। मेरे घर में मैं और मेरी नानी और छोटा भाई है सर।..। काशी विद्यापीठ विकासखंड के मंडुआडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी बिना मां-बाप की शबाना का यह मैसेज जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की मोबाइल पर ईद से एक दिन पहले रविवार को दोपहर में मिला। दिल को झकझोर देने वाले इस मैसेज को पढ़ते ही जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने शबाना को ईद की ईदी देने की मन बना लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार गौड़ को तत्काल तलब किया और निर्देश दिया कि वह आज ही रविवार को उनकी ओर से शबाना और उसकी नानी और छोटे भाई को नए कपड़े, मिठाईयां और ईद की सेवई के लिए पैसे तत्काल पहुंचाएं। इसके बाद शबाना ने जिस मोबाइल नंबर से जिलाधिकारी को मैसेज किया था, उस मोबाइल नंबर से शबाना के घर का लोकेशन लिया गया। फिर एसडीएम सदर शबाना, उसके छोटे भाई व नानी के लिए कपड़े और मिठाइयां लेकर शबाना के घर पहुंच गये। अपनी ईदी देखते ही शबाना के खुशी का ठिकाना ना रहा। उसे विश्वास नहीं हुआ कि डीएम से अपील करने पर इतना जल्दी उसकी समस्याओं का समाधान हो गया और उसे उसकी ईदी मिल गई। शबाना के आंखों से खुशियों के आंसू निकल पड़े और उसने एसडीएम सुशील कुमार गौड़ से डीएम के भेजे हुए ईदी को प्राप्त कर उनको धन्यवाद देने लगी। अधिकारियों को शबाना के घर अचानक पहुंचते ही आसपास के लोगों में भी हलचल मचा और लोग शबाना के घर के पास इकट्ठा होने लगे, लेकिन जैसे ही लोगों ने जाना की डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने मोबाइल मैसेज पर शबाना को ईदी अधिकारियों के हाथों भेजी है तो लोगों ने डीएम के इस मानवीय पक्ष पर बधाइयां देने लगे।

Leave A Comment