Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



अपने सपने संस्था ने फुटपाथ पर असहाय लोगों को खिलाया खाना

pahal

देहरादून। अपने सपने संस्था ने भूख- ‘हर पेट में रोटी...’ अभियान के चैथे चरण में सड़क के फुटपाथ पर असहाय, वृद्ध, मानसिक रूप से कमजोर लोगों को खाना खिलाया। अपने सपने संस्था ने खाना न फेंकने , असहाय व जरूरतमन्द लोगो को खिलाने का सोशल मीडिया पर अभियान चलाया हुआ है। इसके माध्यम से संस्था द्वारा लोगों कोे जागरूक किया जा रहा है। संस्था द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि घरों और पार्टियों में बचने वाले भोजन को फेंका न जाए, इसे जरूरतमंद लोगों को बांटा जाए। इस अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने असहाय लोगो से बातचीत भी की। अभियान के दौरान मुलाकात में वृद्ध शम्भु ने बताया की एक बीमारी के कारण घर से 5 साल पहले बच्चों ने निकाल दिया। यूपी निवासी शम्भु रूठे मन से एक ही शब्द बोल रहे थे इससे अच्छा औलाद ही न हो। यह शब्द समाज के लिए बहुत कुछ बयान कर रहा है। इसी कड़ी में सहारनपुर रोड स्थित फुटपाथ पर बैठे मानसिक रूप से कमजोर शख्स से जब संस्था के कार्यकर्ताओं की बातचीत हुई तो नाम पूछने पर वह नाम तो नहीं बता पाए पर इशारों में भूखे होने की बात कही। जब संस्था के सदस्यों द्वारा उनको खाना खिलाया गया तो नम आँखो से मुस्कुराते हुए सदस्यों को हाथ जोड़ धन्यवाद का इशारा किये। संस्था के सदस्य अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रिंस चैक पहुंचे तो वहां पर भूखे और आँखो में आशाएं लिए व्हील चेयर पर बैठे मनोज से मुलाकात हुई, मनोज के पास जाने पर उन्होंने कहा मुझे भूख लगी है हम लोगों ने कहा हम आप को खाना खिलाने ही आये हैं। मनोज ने बताया पहले वह मजदूरी करता था उसी से गुजर बसेरा करता था पर एक दिन सड़क दुर्घटना में मेरे दोनों पैर खराब हो गए। साहब अब कोई काम नहीं देता है जिससे मैं और अपने परिवार को दो वक्त की रोटी दे सकू । कुछ समय पहले एक जगह काम कर रहे थे लेकिन हाथ से कुछ नुकसान होने पर वह मालिक हमें काम से निकाल दिया। असहाय होने पर समाज दो वक्त की रोटी भी नहीं दे सकता संस्था अपील करती है की ऐसे लोगो को भूखे न सोने दे खाना जरूर खिलाए | इस अभियान के दौरान संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, उप सचिव विकास चैहान, हिमांशु छाबड़ा, विनय गुप्ता, सुमित, कुलदीप क्षेत्री, सोभा, रूचि, श्वेता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment