Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



अप्रैल फूल डे के दिन मनाया अप्रैल कूल डे, जानिए खबर

बीइंग भगीरथ ने पौधारोपण कर मनाया अप्रैल कूल डे

हरिद्वार । गंगा व पर्यावरण संरक्षण के लिए बीइंग भगीरथ ने मनाया अप्रैल कूल डे। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में बीइंग भगीरथ द्वारा एक नई शुरूआत की गयी। जिसके अतर्गत पौधों के संवर्द्धन द्वारा ग्लोबल वार्मिंग को बचाने के लिए पौधारोपण द्वारा अप्रैल कूल डे मनाया गया। बीइंग भगीरथ मिशन के संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए टीम बीइंग भगीरथ द्वारा एक नए प्रयास की शुरूआत की गयी है। जिसके अंतर्गत महर्षि कश्यप घाट पर पौधारोपण किया गया। घाट के आसपास नीम, कनेर, अशोक, पीपल, जामुन आदि विभिन्न प्रजातियों के बीस पौधे रोपे गए हैं। पौधे रोपने के साथ बीइंग भगीरथ के कार्यकर्ता पौधों की देखभाल भी नियमित रूप से करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से लगातार बढ़ रहे तापमान के दुष्प्रभावों से बचने का एकमात्र उपाय पौधारोपण ही है। सभी को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना चाहिए। परीक्षित व राघव ठेकेदार ने कहा कि 1 अप्रैल पर किसी भी प्रकार का झूठ नहीं बोलना चाहिए। भारतीय परंपराओं में झूठ की कोई जगह नहीं है। बीइंग भगीरथ की टीम द्वारा अप्रैल कूल को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए हरिद्वार को हरा भरा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्धन जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वृक्षों के अंधाधुंध कटान को रोकने के लिए शासन प्रशासन को कदम उठाने चाहिए। बीइंग भगीरथ की युवा टीम पौधारोपण अभियान हरिद्वार में चलाकर हरिद्वार को ग्रीन बनाने की सोच रखता है। संदीप खन्ना व आशीष तिवारी ने कहा कि यह प्रयास स्वागत योग्य है। अप्रैल फूल पर झूठ की बजाए सेवाभाव के कार्य करने चाहिए। पौधारोपण अभियान चलाकर बीइंग भगीरथ ने प्रशंसनीय पहल की है। पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के प्रयास मिलजुल कर ही करने होंगे। मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की बीइंग भगीरथ द्वारा शुरू की गयी यह पहल लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर जितेंद्र चैहान, शिवम अरोड़ा, तन्मय शर्मा, आदित्य भाटिया, सीमा चैहान, कुणाल धवन, हन्नी सैनी, मोहित विश्नोई, विपुल गोयल आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Comment