Breaking News:

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026



अब भी बदहाल है ऐतिहासिक जाॅर्ज एवरेस्ट हाउस , जानिए ख़बर

अब भी बदहाल है ऐतिहासिक जाॅर्ज एवरेस्ट हाउस , जानिए ख़बर मसूरी । केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट हाउस बदहाली के आंसू रो रहा है। जॉर्ज एवरेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए कई प्रस्ताव बनाए गए, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के कारण कोई भी प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर पाया। वहीं, यहां पर शराब की बोतले और गंदगी का अंबार लगने से स्थिति और बदतर हो गई है। भारत के प्रथम सर्वेक्षण अधिकारी सर जॉर्ज एवरेस्ट का 4 जुलाई को जन्मदिन है। जिनके द्वारा मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में रहकर आसपास के क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया था। जिनके जन्मदिन को पिछले कई सालों से उत्तराखंड पर्यटन विभाग धूमधाम से मनाता आया है। लेकिन, इस बार जॉर्ज एवरेस्ट हाउस की दुर्दशा और जॉर्ज एवरेस्ट जाने के लिए हाथीपाव से सड़क की स्थिति बदहाल होने के कारण जन्मदिन नहीं मनाया जा रहा है। दिल्ली और पंजाब से जॉर्ज एवरेस्ट घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि जॉर्ज एवरेस्ट का नाम सुनने के बाद जॉर्ज एवरेस्ट हाउस और प्रयोगशाला को देखने के लिए वो अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। लेकिन, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस की बदहाल हालत और आसपास फैली गंदगी और शराब की खाली बोतलों को देखकर काफी मायूस हुए है। वहीं, जॉर्ज एवरेस्ट में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जॉर्ज एवरेस्ट के 2 किलोमीटर की सड़क का हाल बदहाल होने के कारण कई वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाते हैं। इसके लिए सरकार को सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए.सर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस भारत के प्रथम सर्वेक्षण अधिकारी सर जॉर्ज एवरेस्ट ने बनाया था। उन्होंने यहां पर ही रह कर त्रिकोणीय पद्धति का आविष्कार किया| साथ ही यहां पर कई सर्वे भी किए. वहीं, विश्व की सबसे ऊंची चोटी की खोज करने के कारण उन्हीं के नाम पर इस चोटी का नाम जॉर्ज एवरेस्ट रखा गया था। हाल ही में 29 करोड़ रुपये की लागत से जॉर्ज एवरेस्ट हाउस के साथ आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और सड़क के निर्माण को लेकर योजना बनाई गई थी। योजना की स्वीकृति होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की रोक के कारण इसका काम आज तक शुरू नहीं हो पाया।

Leave A Comment