Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



राजनीतिक षडयंत्र के तहत अमित शाह को फंसाया गया था : सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सोहराबुद्दीन इन काउन्टर केश में गुजरात के तत्कालीन गृहमंत्री एवं मौजूदा भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को किस प्रकार फंसाया गया यह विशेष सीबीआई कोर्ट के साथ ही मा. उच्चतम न्यायालय के निर्णय से साफ हो गया है। इस प्रकरण में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा यह भी प्रचारित किया गया कि अमित शाह को तडीपार किया गया है जबकि अमित शाह ने स्वयं उस समय सीबीआई जांच प्रभावित न होने देने तथा न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप न हो इसके लिये स्वयं परिवार सहित गुजरात से बाहर रहने का निर्णय लिया। अब इस प्रकरण में आये निर्णय से यह सिद्ध हो गया है कि इस मामले में अमित शाह को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान दो साल तक अमित शाह अपने परिवार के साथ गुजरात से बाहर रहे। उस दौरान कुछ समय मैं उनके साथ रहा हूं। इस अवधि में उन्होंने सेकेंड क्लास ट्रेन में पूरे देश का भ्रमण किया तथा देश की विविधता व एकता को अनुभव किया। तथा देश के विविधता व सामाजिक सौहार्दता का गहराई से अध्ययन किया। इस प्रकार उन्होंने अपने समय का सदुपयोग किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है उससे कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीति का पर्दाफास हुआ है। उस समय सीबीआई कोर्ट ने कहा था कि यह केश थोपा गया है अब सुप्रीम कोर्ट ने अमित शाह को दोष मुक्त करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अमित शाह पर जिस प्रकार के लांछन लगाये गये उस पर राज्य के कुछ कांग्रेस के बडबोले नेताओं ने उनके भाजपा अध्य़क्ष बनने पर भी ऐसे निराधार आरोप लगाये थे। आज उनके मुह पर भी करारा तमाचा लगा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र रहा है कि सरकारी तंत्र का किस प्रकार अपने हित में प्रयोग किया जाय। 1975 में इलाहबाद हाई कोर्ट के निर्णय के बाद देश में आपात काल लगाये जाने की बात सारी दुनिया जानती है। यह भी सर्वविदित है कि सोहराबुद्दीन एक माफिया था तथा उसे किनके द्वारा पनपाया गया, यह भी दुनिया जानती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आज सच्चाई राष्ट्र के सामने है। आज यह एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि 2010 में कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर सीबीआई ने अमित शाह को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं, तब सीबीआई ने कोर्ट में न्यायधाश के सामने यह कहा कि हम अमित शाह को इंटेरोगेट नहीं करना चाहते केवल गिरफ्तार करना चाहते है। उसी दिन सीबीआई ने अमित शाह जी के खिलाफ चार्जशीट भी फाइल कर दी और उन्हें जेल में जीवन जीने को छोड दिया गया और बाहर कांग्रेस पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तब के गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान में भारतवर्ष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गुजरात की भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रपंच रचा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देश को यह बताना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में रह कर प्रशासनिक ढॉचे का दूरूप्योग करके अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने के लिये अपने पैरों तले न्याय को और संविधान को भी रौंदने के लिए तत्पर रहती है। हम सम्माननीय न्यायपालिका को न्याय के संरक्षण के लिए आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मीडिया के माध्यम से यही कहना चाहते हैं कि कोर्ट का यह जजमेंट अपने आप में इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस पार्टी और खास कर कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सीबाआई के माध्यम से एविडेंस को क्रियेट किया ताकि अमित शाह को वह राजनीतिक दृष्टि से बर्बाद कर सके। उन्होंने कहा कि संविधान के संरक्षण में न्याय हुआ, इसके लिये हम न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हैं। ये 8 वर्ष जो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संघर्ष के गुजारे हैं, यह संघर्ष उनके अकेले का नहीं था बल्कि इस दौरान उनके परिवार को भी प्रताड़ित किया गया, लांछन लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के नाते मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं | कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को उस अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा लेकिन आज न्यायपालिका के आशीर्वाद से राष्ट्र के सामने हम सच को प्रस्तुत कर पाए।

Leave A Comment