Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



अल्ट्रा माॅडर्न प्लांट का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारम्भ

CM

बागेश्वर | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद बागेश्वर स्थित ग्राम छटिया डंगोली में मैसर्स रिद्धि-सिद्धि के नवीन अल्ट्रा माॅडर्न प्लांट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन को रोकने व स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों के युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि मैसर्स रिद्धि सिद्धि के नवीन अल्ट्रा मार्डन प्लांट से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेगें। वर्ष 2022 तक इस प्लांट में 500 से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए राज्य आन्दोलकारियों ने जैसे उत्तराखण्ड की कल्पना की थी उसके अनुरूप राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के साधन उपलबध कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में देहरादून में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया। इन्वेस्टर समिट के दौरान राज्य में निवेशकों ने 01 लाख 20 हजार करोड़ रूपए का निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाना होगा जिससे अधिक से अधिक निवेशक उत्तराखण्ड में आकर निवेश कर सके। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश से स्थानीय लोगों को रोजगार के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के अन्दर उद्योगों की स्थापना के लिए कई काम किये जा रहे हैं जिससे उद्योग स्थापना करने से जहां एक और घरेलू सकल उत्पाद में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर पलायन एवं बेराजगारी जैसी समस्या का निराकरण भी होगा। इस अवसर पर विधायक बागेश्वर चन्दन राम दास, कपकोट विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गडिया सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति व जनता मौजूद थी।

Leave A Comment