Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट सेंटर की सेवाएं प्रारम्भ की जाएंगी

cm
अल्मोड़ा के बेस अस्पताल के एक भाग में हार्ट सेंटर की सेवाएं प्रारम्भ की जाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक सुविधाओं सहित इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करेगी जबकि इसमें हार्ट स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के सीईओ व चीफ कार्डिएक सर्जन ओपी यादव उपलब्ध करवाएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट,नई दिल्ली के सीईओ व चीफ कार्डिएक सर्जन ओपी यादव ने अल्मोड़ा में हार्ट स्पेशलिस्ट डाक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार आवश्यकतानुसार ओटी विकसित कर दे और साथ ही कुछ चिकित्सक व अन्य सहायक उपलब्ध करवा दे। इन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जब तक प्रशिक्षण चलेगा उस अवधि में डा.यादव द्वारा उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तय किया गया कि एक अलग से सोसायटी बनाकर यह कार्य किया जाएगा।  मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य में चिकित्सा का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी विकसित है परंतु डाक्टरों के अभाव में इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यदि अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान भी अपनी सेवाएं देने के लिए आगे आते हैं तो राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इन संस्थानों के साथ साझेदारी में काम करने को तत्पर है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य भूपिंदर कौर औलख सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment