Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



अश्लील क्लीपिंग और ब्लैक मेलिंग में फंसे कई पत्रकार, जानिए ख़बर

रूद्रपुर। कुछ पत्रकारों और अन्य लोगों द्वारा अश्लील क्लीपिंग बनाकर रसूदखदारों को ब्लैक मेल किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पंतनगर और किच्छा थाने में कुछ पत्रकारों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूछताछ के लिए चार पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है साथ ही इस गोरखधंधे में लिप्त कुछ युवतियों को भी हिरासत में लिये जाने की चर्चा है। रूद्रपुर में चार पत्रकारों हिरासत में लिये जाने खबर से आज पूरे जिले में खलबली मच गयी। मीडिया से जुड़े लोग मामले की तह तक जाने के प्रयास में सुबह से ही जुटे रहे। बाद में पता चला कि पत्रकारों को अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाकर रसूखदारों को ब्लैक मेल किये जाने के मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले में पंतनगर और किच्छा थाने में पत्रकारों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। पुलिस हालाकि इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर रही है। लेकिन चर्चा है कि कुछ पत्रकार इस गोरखधंधे को गिरोह बंद होकर अंजाम दे रहे थे। इसमें कुछ सफेदपोशों के साथ ही सरकारी मुलाजिमों के भी शामिल होने की चर्चा है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गहन छानबीन कर रही है। एसएसपी सदानंद दाते स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं। चर्चा है कि कुछ पत्रकार और अन्य लोग युवतियों के सहारे रसूखदारों को जाल में फंसाकर उनकी अश्लील क्लीपिंग बनाते थे उसके बाद मामले को दबाने के ऐवज में मोटी रकम वसूलते थे। सूत्रें की माने तो अश्लील क्लीपिंग बनाकर लोगों को ब्लैकमेलिंग करने का यह गोरखधंधा पिछले काफी समय से चल रहा था। पुलिस सूत्रें के मुताबिक बीते दिनों इस मामले में करीब 9 मौखिक शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें उक्त लोगों ने बताया था कि कुछ लोग अश्लील क्लीपिंग बनाकर उनसे लाखों की धनराशि ऐठ चुके हैं। पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो वह सही पाई गई। जिस पर पुलिस ने किच्छा व पंतनगर थाने में कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिये। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले के कुछ लोगों को हिरासत में लिया साथ उनके ठिकानों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।

Leave A Comment