Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



आईएसबीटी व दून अस्पताल में भी खुलेगा इंदिरा अम्मा भोजनालय

indira amma bhojnalaya uttarakhand

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईएसबीटी व दून अस्पताल में भी इंदिरा अम्मा भोजनालय की स्थापना के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि बहिनों की रसोई के नाम से इन्हें खोला जायेगा। उन्होंने प्रयोग के तौर पर उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में भी इनकी स्थापना के निर्देश दिये है। इसके बाद सभी जनपद मुख्यालयों में इनकी स्थापना की जायेगी। इनमें भी 10 रूपये की सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इस योजना के अन्तर्गत भी भोजन की थाली का मूल्य 20 रूपये ही रहेगा। इसके लिये एपीएल की दरों पर गेहूं, चावल भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने करने से ही प्रदेश की गरीबी को दूर किया जा सकता है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने का यह सिलसिला आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने सचिव ग्राम्य विकास को निर्देश दिए कि इस संबंध में दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि शीघ्र अवमुक्त करें। यह धनराशि माह के प्रथम सप्ताह में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित स्वंय सहायता समूह के खाते में जमा कर दी जायेगी। उन्होंने प्रदेश के स्वंय सहायता समूह के सदस्यों को किचन वर्कशाॅप के माध्यम से प्रशिक्षित करने पर भी बल दिया। उन्होंने सिडकुल, बीएचईएल, ओएनजीसी जैसे संस्थाओं से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में खाद्य मंत्री प्रीतम सिंह, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, उपाध्यक्ष एमडीडीए आर.मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रमन, मुख्य विकास अधिकारी आलोक पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment