Breaking News:

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026



आईसीआईसीआई बैंक ने जोड़े ‘ईजीपे‘ पर 1.93 लाख से अधिक ग्राहक

देहरादून | आईसीआईसीआई बैंक ने देश के पहले डिजिटल पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) ‘ईजी पे’ में कुछ और नयी सेवाओं को जोड़कर उसे और बेहतर बनाया है। विमुद्रीकरण (डीमोनेटाईजेशन) के दौरान कारोबारियों और प्रोफेशनल्स को विभिन्न स्रोत जैसे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, अन्य बैंकों की इन्टरनेट बैंकिंग, आधार पे, भारत क्यूआर कोड, ‘पॉकेट्सबाई आईसीआईसीआई बैंक’ डिजिटल वॉलेट से पेमेंट प्राप्त करने के लिहाज से ईजी पे को लॉन्च किया गया था। उसके बाद से इसका तेजी से विस्तार करते हुए 1.93 लाख से अधिक ग्राहक जोड़े गए हैं और अब देश भर में बैंक के 7 लाख से अधिक फिजिकल और डिजिटल पीओएस हो गए हैं। इस एप्लीकेशन में कुछ और नयी सेवाओं को जोड़ा गया है जो देश में अन्य कोई बैंक नहीं प्रदान कर रहा है। इसकी मदद से मर्चेंट्स/रिटेलर्स बिना बैंक गए और बिना किसी कागजी कार्रवाई के कार्ड स्वाइप मशीन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मर्चेंट्स/रिटेलर्स बारकोड के जरिए इनवॉइस बना सकते हैं। इन बिल्ट डैशबोर्ड की मदद से वो सामान की आवाजाही और सेल्स ट्रेंड्स पर नजर रख सकते हैं और उधार माल ले सकते हैं, बारकोड के जरिए इनवॉइस (बिल) बना सकते हैं। इसके अलावा, मझोले और बड़े रिटेलर्स के कर्मचारी स्टोर में विभिन्न काउंटरों पर खड़े रहकर अपने मोबाइल में ग्राहक से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इसे अन्य शहरों में एक स्टोर की ब्रांच के तौर पर भी ऑनलाइन डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। मध्यम से बडे पैमाने पर कार्य संचालन करने वाले रिटेलर्स के कर्मचारी अब इस ऐप को एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे और इस तरह वे स्टोर में विभिन्न काउंटर्स पर भी भुगतान हासिल कर सकेंगे। इसका इस्तेमाल अन्य शहरों में अपनी शाखाओं के साथ-साथ होम डिलीवरी के लिए भी किया जा सकता है। ऐप की विशेषताओं के बारे में बताते हुए आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बागची ने कहा, “आईसीआईसीआई बैंक ने प्रथम अन्वेषक के तौर पर भारतीय अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने में कई डिजिटल पहल की हैं। इसी दिशा में, डिमोनेटाइजेशन के दौरान एक मोबाइल ऐप्लीकेशन के तौर पर एक डिजिटल पॉइंट-ऑफ-सेल यानी ईजीपे को जारी किया गया था। इस क्रांतिकारी पहल ने लाखों व्यापारियों, पेशेवरों को विभिन्न स्रोंतों से भुगतान प्राप्त करने का विकल्प दिया था। ईजी पे को हर वर्ग से उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली है। किराना दुकानदार, केमिस्ट, रेस्टोरेंट मालिक, टूर एंड ट्रेवल्स ऑपरेटर्स, पेशेवरों सभी ने सराहा है। इसकी लोकप्रियता की वजह से कम समय में 1.93 लाख ग्राहक इस एंप के साथ जुड़े हैं और अब देश भर में बैंक के 7 लाख फिजिकल और डिजिटल पीओएस हो गए हैं। गहन रिसर्च के बाद ‘ऑल-न्यू-ईजीपे‘ में कई नए फीचर्स, जैसे बिना किसी कागजी कार्रवाई के कार्ड स्वाइप मशीन के लिए आवेदन करना, बारकोड के जरिए इनवॉइस बनाना आदि जोडे गए हैं। मुझे विश्वास है नए फीचर्स की वजह से इसको कई और सेग्मेंट्स इसके साथ जुड़ेंगे और यह सभी के लिए आसानी से पेमेंट प्राप्त करने का एक मजबूत विकल्प बनेगा। मेरा मानना है कि यह ऐप्लीकेशन बैंक के फिजिकल पीओएस की संख्या को भी पार कर जायेगा और इस तरह हम नकदी रहित अर्थव्यवस्था की दिशा में एक कदम और आगे बढने में सक्षम होंगे।”

Leave A Comment