Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



आई.डी.पी.एल. से एम्स तक सड़क मार्ग होगा फोर लेन, जानिए खबर

cm-uk

ऋषिकेश | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में प्राईवेट वार्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एम्स, ऋषिकेश ने काफी तेजी से विकास किया है। आज यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ चिकित्सक का व्यवहार मधुर एवं शालीन होना चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सकों को एडवांस कोर्स कराये जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु हैली सेवा भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए आई.डी.पी.एल. की 900 एकड़ भूमि का राज्य सरकार को हंस्तांतरण होना है। उन्होंने कहा कि आई.डी.पी.एल. की भूमि हस्तांतरण के पश्चात 200 एकड़ जमीन एम्स को प्रदान की जाएगी ताकि एम्स में अन्य चिकित्सीय सुविधाओं का विकास किया जा सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आई.डी.पी.एल. से एम्स तक सड़क मार्ग को फोर लेन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मरीजों के साथ आए तीमारदारों के रहने हेतु 500 बैड का रैन बसेरा बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि एम्स ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनायी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अभी और विकास किया जाना है। निदेशक एम्स, ऋषिकेश डाॅ. रवि कान्त ने बताया कि एम्स में कैंसर ट्रीटमेंट के लिये रेडियोथैरेपी की व्यवस्था है। साथ ही दैनिक औसतन 550 की ओ.पी.डी. है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वर्तमान में 800 वर्किंग बैड की क्षमता और 11 आॅपरेशन थिएटर हैं।

Leave A Comment