Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



आम जन की सहभागिता बढ़ा सकता है कोसी पुनर्जीवन अभियान : सीएम

uk

कोसी पुनर्जीवन अभियान, आम जन सहभागिता से बढ़ सकता है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूपाकोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोसी कैचमेंट एरिया में हुए वृक्षारोपण ने एक रिकार्ड स्थापित कर लिम्का बुक में अपनी प्रविष्टि दर्ज कर दी है जो हम सब के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कोसी कैचमेंट एरिया के अन्तर्गत चाल-खाल, खन्ती, टैंक आदि कार्यों की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने के लिये हमें कोसी कैचमेंट एरिया में सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा। कोसी के उद्गम स्थल पर जहाॅ वृक्षारोपण हुए है वहाॅ पर चैकडैम आदि बनाने होंगे। आगामी हरेला पर्व जो माह जुलाई में मनाया जायेगा उस दिन भी धार पानी धार क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ही जिन विद्यार्थियों द्वारा अधिकाधिक वृक्षारोपण किया गया है उनको पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रो0 जे0एस0 रावत द्वारा कोसी पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को वृक्षारोपण क्षेत्र का भ्रमण करा कर उन्हें पौधों के बारे में आत्मीयता दर्शाने के लिए प्रेरित् करना होगा। उन्होंने धार पानी धार क्षेत्र में बाॅज, बेड़ू, जामुन सहित अन्य पौधो के रोपण पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण व विकास संस्थान भी पेयजल संरक्षण व सवंद्र्वन के लिए कार्य कर रहा है। हमें इस अभियान में उनका भी सहयोग लेना होगा साथ ही विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान भी नौलों के जीर्णोद्वार के लिए कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड में नदियों के संरक्षण हेतु चलाये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इसमें उनकी सरकार से जो मदद की जा सकती उसे किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कोसी पुनर्जीवन अभियान के बारे में पाॅवर पांइट के माध्यम से जानकारी दी। एन0आर0डी0एम0एस0 के प्रो0 जी0एस0 रावत ने कोसी पुनर्जीवन योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि इन सभी कार्यों का जी0आई0एस0 के माध्यम से टेगिंग कार्य किया जा रहा है तथा सभी रिचार्ज जोनो में वृक्षारोपण सहित अन्य कार्य किये जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को कोसी के पुर्नजनन अभियान सहित अन्य सहायक नदियों के लिए भी इसी तरह का अभियान चलाना होगा। इस अवसर पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, हिमाचल के मुख्यमंत्री की पत्नी डा0 साधना ठाकुर व जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment