Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



आर्यन ने दो साल बाद की इंस्टाग्राम पर वापसी

मनोरंजन कोना | बॉलीवुड में स्टार किड्स का बोलबाला हमेशा से रहा है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन ने भले ही अब तक फिल्म जगत में कदम न रखा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत मशहूर हैं। उन्होंने दो साल बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की है, जिसके बाद आर्यन के प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। आर्यन ने एक पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख की बेटी सुहाना तो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन उनके बेटे आर्यन सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नहीं रहते। वह बहुत कम मौकों पर पोस्ट करते हैं। पिछले दो साल से उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक डैशिंग तस्वीर शेयर कर हंगामा मचा दिया। इसके साथ उन्होंने लिखा, जरूरी ग्रेजुएशन पोस्ट के बारे में भूल जाओ…मेरा मानना है- देर आए दुरुस्त आए। आर्यन के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर नव्या नवेली नंदा और महीप कपूर सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट किया है। आर्यन ने मई में यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया से ग्रेजुएशन की है। इंस्टाग्राम पर आर्यन के 14 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक कुुल 25 पोस्ट किए हैं। आर्यन ने पहला पोस्ट 31 दिसंबर, 2013 को किया था। उन्होंने अपना आखिरी इंस्टा पोस्ट 12 सितंबर, 2019 को किया था।
सोशल मीडिया पर 23 वर्षीय आर्यन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में आने से पहले ही उनके चाहनेवालों की तादाद किसी स्टार से कम नहीं है। यही वजह है कि आर्यन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। उनके नाम से सोशल मीडिया पर ढेरों फैन पेज बने हुए हैं। कुछ समय पहले आर्यन की एक तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हुई थी, जिसमें वह ब्लैक ग्रैजुएशन रोब पहने दिख रहे थे। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरा बेटा एक्टिंग नहीं करना चाहता, मुझे नहीं लगता कि वह कर पाएगा। वह पर्दे के पीछे काम करना चाहता है। आर्यन अच्छा दिखता है, लंबा है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उसमें एक्टिंग वाली बात है और शायद उसे खुद इस बात का अहसास भी है। पिछले महीने आर्यन को यशराज स्टूडियोज के बाहर देखा गया था, जिसके बाद से उनके बॉलीवुड डेब्यू की अटकलें तेज हो गई थीं।

Leave A Comment