Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



आर एस चौहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे

highcot

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

देहरादून । उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। न्यायमूर्ति धूलिया नैनीताल हाईकोर्ट से उत्तराखंड मूल के चीफ जस्टिस बनने वाले तीसरे न्यायाधीश हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज रहे न्यायमूर्ति पीसी पंत और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट भी चीफ जस्टिस बन चुके हैं। वहीं, तेलगांना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चैहान उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है। विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी। 15 जुलाई को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन के सेवानिवृत्त होने के बाद से न्यायमूर्ति रवि मलिमठ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया सहित पांच न्यायाधीशों को अलग-अलग राज्य में मुख्य न्यायाधीश बनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के अलावा उड़ीसा, तेलंगाना, मद्रास और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस भी घोषित किए हैं। मूल रूप से पौड़ी जिले के मदनपुर गांव निवासी न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया न्यायिक परिवार से हैं। 10 अगस्त 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया के पिता स्व. केशव चंद्र धूलिया इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज थे, जबकि उनके भाई तिग्मांशु धूलिया निर्माता-निर्देशक-अभिनेता हैं। दादा स्व. भैरव दत्त धूलिया स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही उत्तराखंड की लैंसडौन विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। न्यायमूर्ति धूलिया की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून, इलाहाबाद और लखनऊ से हुई। उन्होंने इलाहाबाद विवि से वर्ष 1981 में स्नातक किया। वर्ष 1983 में मास्टर्स इन मॉडर्न हिस्ट्री और वर्ष 1986 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद हाईकोर्ट से की। उत्तराखंड गठन के बाद वह नैनीताल आ गए। यहां उन्हें पहले मुख्य स्थायी अधिवक्ता (सीएससी) के रूप में नियुक्ति मिली। उन्होंने बाद में अतिरिक्त महाधिवक्ता का दायित्व भी संभाला। जून 2004 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। एक नवंबर 2008 को वह हाईकोर्ट के स्थायी न्यायमूर्ति बने।

Leave A Comment