Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिण्टन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ

uk-cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिण्टन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न खेलों के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय कोचिंग सेंटर विकसित किया जायेगा। 13 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाली इस बैडमिण्टन प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 01 हजार 24 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के प्रसिद्ध बैडमिण्टन खिलाड़ी चेतन आनन्द, डी.दीजू, टी.रूपेश कुमार, अक्षय देवलकर भी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बैडमिण्टन कोर्ट में मैच खेलकर चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा संजय गुप्ता की युगल जोड़ी एवं उत्तराँचल स्टेट बैडमिण्टन एसोशिएशन (यूएसबीए) के अध्यक्ष अशोक कुमार तथा राजेश निझौन की युगल जोड़ी के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं संजय गुप्ता की युगल जोड़ी ने 21-17 से जीता। उसके उपरान्त चेतन आनन्द एवं डी दीजू की युगल जोड़ी एवं टी.रूपेश कुमार तथा अक्षय देवलकर की युगल जोड़ी के मध्य शो मैच खेला गया जिसमें चेतन आनन्द एवं डी.दीजू ने 21-18 से मैच जीता। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने आॅल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिण्टन चैम्पियनशिप के शुभारम्भ के अवसर पर कहा कि उत्तराखण्ड खेलों की दृष्टि से उपयोगी राज्य सिद्ध हो सकता है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर के मैदानी जिलों में खेल के लिए अच्छे स्टेडियम है। इसके अलावा 6500 फीट की ऊँचाई पर राॅसी स्टेडियम उत्तराखण्ड में है। राॅसी में बहुत जल्द ही हाई अल्टीट्यूट स्पोर्ट्स प्रारम्भ करेंगे। उत्तराखण्ड में एडवेंचर पर आधारित खेलों का अच्छा स्कोप है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड का क्लाइमेट खेलों के लिए बहुत उपयुक्त है। यहां पर बारह महिने खेलों का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी विभिन्न खेलों क्रिकेट, हाॅकी, बैडमिण्टन, फुटबाॅल, एथलेटिक्स आदि खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान बनाकर प्रदेश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, देशराज कर्णवाल, उत्तराखण्ड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, आईजी संजय गुंज्याल, डीआईजी पुष्पक ज्योति एवं विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Leave A Comment