Breaking News:

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026



‘इंदु सरकार‘ को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, आज हुई रिलीज

indu-sarkar

नई दिल्ली। मधुर भंडारकार की फिल्म इंदु सरकार की रिलीज डेट पर लटकी कोर्ट की मंजूरी तलवार आखिरकार हट चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है और यह फिल्म अब 28 जुलाई को आज रिलीज हो गयी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये फिल्म आर्टिस्टिक अभिव्यक्ति के पैमाने में कानून के दायरे में है. इसलिए याचिका खारिज की जाती है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये क्या कानून है कि फिल्म से पहले किसी व्यक्ति की रजामंदी होनी चाहिए. देश में किताबों और फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने का कांसेप्ट क्यों हो? कोर्ट ने कहा, इतिहास हमेशा अलग होता है और फिल्म कोई डाक्यूमेंटरी नहीं होती.यह याचिका प्रिया पॉल नाम की एक महिला द्वारा दायर की गई थी, जिसने खुद को संजय गांधी की बायोलॉजिकल बेटी बताते हुए फिल्म को लेकर आपत्ति जताई थी. हाई कोर्ट में भी खारिज हुई थी याचिकारू बता दें कि इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक महिला की ओर से दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया था. इस महिला ने खुद को संजय गांधी की बायोलॉजिकल डॉटर बताते हुए फिल्म को लेकर आपत्ति जताई थी. वो भी ऐसे समय में जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है. अदालत ने कहा था कि फिल्म के निर्माता ने इस बात का डिस्क्लेमर दे दिया है कि फिल्म की कथावस्तु और किरदार का किसी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है और फिल्म की कहानी काल्पनिक है. अदालत ने ये भी कहा कि याचिकाकर्ता ने फिल्म में संजय गांधी के चित्रण को लेकर आपत्ति उठाई है, लेकिन उनका संजय गांधी के साथ रिश्ता ही सवालों के घेरे में हैं। इंदु सरकारश् के निर्देशक मधुर भंडारकर के वकील ने भी कहा कि प्रिया पॉल, संजय गांधी के साथ किसी रिश्ते को लेकर कोर्ट में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई हैं. प्रियंका पॉल को इस बात पर आपत्ति रही कि मधुर ने फिल्म में जो 30 प्रतिशत सीन्स वास्तविक बताएं हैं, उन्हें पहचान कर फिल्म से हटा दिए जाएं। बताते चलें कि, भंडारकर ने सोमवार को ट्विटर पर कहा था कि फिल्म को कुछ कट के साथ मंजूरी दी गई है. भंडारकर ने ट्वीट किया, सीबीएफसी की समीक्षा समिति को धन्यवाद. इंदु सरकार को कुछ कट के साथ मंजूरी दी गई. खुश हूं और राहत महसूस कर रहा हूं. इस शुक्रवार, 28 जुलाई को आप फिल्म सिनेमा घरों में देखेंगे।

Leave A Comment