Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



इनवेस्ट नाॅर्थ समिट में भाग लेने मुख्यमंत्री पहुंचे सिंगापुर

cm

उत्तराखण्ड में निवेश के लिए सिंगापुर के उद्यमियों एवं व्यवसायिक संगठनों से करेंगे वार्ता

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न निवेशकों से मुलाकात करने एवं भारत के उच्चायोग द्वारा आयोजित इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018 में प्रतिभाग करने सिंगापुर पहुंचे। इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018 कार्यक्रम 4 सितंबर को सी.आई.आई. के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिंगापुर के दौरे की शुरूआत ऐतिहासिक पेरूमल मंदिर के दर्शन कर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडियन हेरिटेज सेंटर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन का भी भ्रमण किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों एवं सिंगापुर के हिन्दु इंडोमेंट बोर्ड के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की।

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से की भेंट

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सिंगापुर के विदेश मामलों के मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड में विकास की सम्भावनाओं को तलाशने के लिए विभिन्न संगठनों के साथ विचार विमर्श किया। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 7 और 8 अक्टूबर, 2018 को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड इनवेस्टर मीट 2018 में भाग लेने के लिए निवेशकों को भी आमंत्रित किया। सिंगापुर में ओयाजित होने वाला ‘इनवेस्ट नोर्थ समिट 2018‘, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए संभावित अवसरों को तलाशने में सहायता करेगा। पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन, कुशल श्रमिक, निवेश और नीति व्यवस्था, और तेजी से विकासित होती आधारभूत सुविधाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल इत्यादि क्षेत्रों में निवेश के अवसर प्रदान करता है। पिछले 6 सफल आयोजनों के बाद ‘इनवेस्ट नोर्थ 2018‘ सम्मेलन देश के उत्तरी राज्यों में निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए एक अच्छा मंच साबित हुआ है। सिंगापुर में निवेश उत्तर आयोजित करने का उद्देश्य सिंगापुर से विदेशी निवेश समुदायों के साथ संलग्न होना है। ‘इनवेस्ट नोर्थ 2018’ के अन्तर्गत राज्यों के मुख्यमंत्रियों, देश के उद्योगपतियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबोधित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव वित्त अमित नेगी, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आई.टी.डी.ए.) अमित कुमार सिन्हा और सीईओ, स्मार्ट सिटी, देहरादून शैलेश बगौली शामिल हैं।

Leave A Comment