Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल का हुआ विशिष्ट सम्मान, जानिए खबर

पद्म विभूषण से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट रहे समारोह के मुख्य अतिथि

रुद्रप्रयाग । अभिनव और अभूतपूर्व कार्यों के लिए चर्चित जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को जनपदवासियों की ओर से जन अधिकार मंच द्वारा यहां आयोेजित एक समारोह में विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 12 अन्य समूहों और प्रतिभाओं को रुद्ररत्न सम्मान से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मभूषण चण्डी प्रसाद भट्ट और विशिष्ट अतिथि वृक्ष मित्र पुरस्कार प्राप्त जगत सिंह चैधरी ‘जंगली’ ने जनपदवासियों की ओर से जिलाधिकारी को यह सम्मान प्रदान किया। नया बस अड्डा स्थित मधुर मिलन वैडिंग पॉइंट में जन अधिकार मंच, रुद्रप्रयाग द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, नगर पंचायतों, कर्मचारी संगठनों, स्वयं सेवी समूह, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। समारोह में जनपद में शिक्षा को सुधारने में सार्थक प्रयास, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जन-जन को जोड़ने, यात्रा व्यवस्था को नया स्वरूप देने, नई प्रौद्योगिकी के साथ रोजगार और उत्पादक गतिविधियों में नए प्रयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का जनपद वासियों की ओर से विशिष्ट सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पद्मभूषण एवं गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित चण्डी प्रसाद भट्ट ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज हिमालय संकट में है। हिमालय से निकलने वाली सदानीरा नदियों में मिट्टी की मात्रा अधिक हो गई है और इस कारण पहाड़ की उपजाऊ मिट्टी मैदानी क्षेत्रों में बहकर जा रही है और वहां बाढ़ की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमालय के वृक्षविहीन ढलानों में सघन वृक्षारोपण करके हरित पट्टियां विकसित की जायें। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं पहाड़ों से भू-कटाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जनपद में जो अभिनव प्रयोग किये, उससे आम जनता व विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में जगत सिंह चैधरी ‘जंगली’ ने कहा कि पहाड़ की समस्याओं से जुड़कर उनके निदान के लिये जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अभिनव प्रयोग किये हैं। इस अभियान में उनकी धर्मपत्नी उषा घिल्डियाल का भी सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कर इनकी सतत देखभाल करने की जरूरत है, तभी हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं। विशिष्ट अतिथि उषा घिल्डियाल ने समारोह में उपस्थित महिलाओं से ग्रामोत्थान कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि पहाड़ों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाएं कार्य कर रही हैं। उन्हें उचित मंच देने और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। ताकि वे जनपद और राज्य का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जन अधिकार मंच जनता की मूलभूत समस्याओं को उजागर कर उनके निदान के लिए सतत प्रयास कर रहा है। इस कार्य में प्रशासनिक स्तर पर पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, मगर ऊंचा लक्ष्य और सही मार्ग दर्शन के कारण वे इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे भी ऊंचा लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सतत प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी के रूप में पहली बार उनका जो सम्मान हुआ है, उससे उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने कहा कि यह पहला अवसर है, जब जनता किसी डीएम का विशिष्ट सम्मान समारोह कर रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, शाल भेंटकर सम्मान पत्र प्रदान किया गया। समारोह में पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेेेत्र में कैलाश खंडूड़ी, जल संचय एवं जल-स्रोत संरक्षण के लिए राजराजेश्वरी महिला कृषक समिति लुठियाग (चिरबिटिया), उत्कृष्ट विज्ञान मॉडल के लिए कु. शालिनी, कृषि विविधीकरण के लिए कु. बबीता रावत, कृषि आर्थिकी उन्नयन के लिए कपिल शर्मा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देवकी देवी, उत्कृष्ट आशा कार्यकत्री के लिए दिक्कू देवी, बहुमुखी ग्रामीण विकास के लिए महिला मंगल दल कंडारा, पर्यटन संवर्द्धन के लिये यशपाल नेगी, कूड़ा एकत्रीकरण के लिये आनंद कुमार, लोक संस्कृति के क्षेत्र में राजेन्द्र गोस्वामी और पारंपरिक वैद्यकी के क्षेत्र में भजन सिंह को रुद्ररत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। विभिन्नि सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कांता नौटियाल और महामंत्री नरेन्द्र बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।

देवकी देवी, उत्कृष्ट आशा कार्यकत्री के लिए श्रीमती दिक्कू देवी, बहुमुखी ग्रामीण विकास के लिए महिला मंगल दल कंडारा, पर्यटन संवर्द्धन के लिये यशपाल नेगी, कूड़ा एकत्रीकरण के लिये आनंद कुमार, लोक संस्कृति के क्षेत्र में राजेन्द्र गोस्वामी और पारंपरिक वैद्यकी के क्षेत्र में भजन सिंह को रुद्ररत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। विभिन्नि सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कांता नौटियाल और महामंत्री नरेन्द्र बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।

देवकी देवी, उत्कृष्ट आशा कार्यकत्री के लिए श्रीमती दिक्कू देवी, बहुमुखी ग्रामीण विकास के लिए महिला मंगल दल कंडारा, पर्यटन संवर्द्धन के लिये यशपाल नेगी, कूड़ा एकत्रीकरण के लिये आनंद कुमार, लोक संस्कृति के क्षेत्र में राजेन्द्र गोस्वामी और पारंपरिक वैद्यकी के क्षेत्र में भजन सिंह को रुद्ररत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। विभिन्नि सामाजिक आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के लिए नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कांता नौटियाल और महामंत्री नरेन्द्र बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।

Leave A Comment