Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



उत्तरकाशी : बस खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत

uk

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के नौगांव से विकासनगर जा रही एक निजी बस के खाई में गिरने से 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को डामटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक हादसा करीब 12.30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर डामटा क्षेत्र के पास हुआ। निजी कंपनी की बस सुबह जानकीचट्टी से बड़कोट होते हुए विकासनगर जा रही थी। डामटा पहुंचने से पहले किमथात में चालक संतुलन खो बैठा और बस डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर डामटा और नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। सूचना के बाद एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल मौके के लिए रवाना हुआ। चार जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त दो यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 14 घायलों को डामटा अस्पताल पहुंचाया गया। पांच गंभीर घायलों को देहरादून लाने की तैयारी की जा रही है। बस में 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा उक्त दुर्घटना में घायल लोगों को अतिशीघ्र समुचित उपचार उपलब्ध कराने व घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर भेजकर घायलों को हायर सेंटर, देहरादून लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र के निर्देश पर गम्भीर घायलों को हेलीकाॅप्टर द्वारा देहरादून लाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा अमित नेगी व जिलाधिकारी, उत्तरकाशी से घटना की पूरी जानकारी भी प्राप्त की तथा मृतकों के परिजनों व घायलों को तत्काल अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिये है। दुर्घटना दुर्घटना में गम्भीर घायल 06 लोगों को हेलीकाप्टर के माध्यम से एम्स, ऋषिकेश व जौलीग्रांट चिकित्सालय, देहरादून में भर्ती कराया गया है, जबकि 08 घायलों को एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु देहरादून लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में अभी तक में 14 लोगों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है, रेस्क्यू अभी जारी है।

Leave A Comment