Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड की अनुकृति गुसाईं मिस ग्रांड इंटरनेशनल वर्ल्ड में करेंगी प्रतिभाग

uk-world

25 अक्टूबर को वियतनाम में आयोजित होगी यह प्रतियोगिता
करीब 140 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी इस प्रतियोगिता में

देहरादून। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया के ग्रांड फाइनल में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस ग्रांड इंडिया 2017 का खिताब जीतने वाली अनुकृति गुसाईं ने पीजेंट की अपनी यात्रा और मिस ग्रांड इंटरनेशनल वर्ल्ड के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया। यह प्रतियोगिता इस साल 25 अक्टूबर को वियतनाम में आयोजित होगी। अनुकृति ने अपने व्यक्तिगत जीवन व अपने जीवन के लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो एक साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक आईटी ब्रांड के साथ काम कर रही हैं। वो उत्तराखंड के देहरादून से आई हैं और बाॅस्केटबाॅल की खिलाड़ी भी हैं। अनुकृति ने उत्तराखंड में गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल की स्थापना करने में बड़ी भूमिका निभाई है क्योंकि वो शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। वो कई एनजीओ की सदस्य हैं और बहुत सहज व्यक्तित्व रखती हैं। वो अपनी जमीन से जुड़े रहने में यकीन करती हैं और मानती हैं कि इसी वजह से वो फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत सकीं। वो खुद को आगामी पीजेंट के लिए तैयार करने, पब्लिक स्पीकिंग सिखाने, हेयर स्टाईलिंग, मेकअप करने व एक प्रेज़ेंटेबल व्यक्ति बनाने का श्रेय मिस इंडिया संस्थान को देती हैं। उन्हें मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बहुत गर्व है। उन्हें उम्मीद है कि वो यह खिताब भी जीतेंगी। अनुकृति का लक्ष्य एक उद्देश्यपूर्ण जिंदगी जीना है। उनके जीवन का मिशनवाक्य है, ‘‘कभी हिम्मत न हारो’’। उन्होंने कहा कि देश के बाद अब वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘ क्लीन गंगा सेव गंगा’’ जैसे विषयों पर प्रदेश की झलक प्रस्तुत करेंगी। साथ ही उत्तराखण्ड की संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगी। अनुकृति ने कहा कि पहाड की बेटियां सुपरस्टार है। यहां सुन्दरता की कोई कमी नहीं है। उनकी मां कुमांऊ व पिता गढ़वाल से हैं। इसलिए उसमें कुमांउ-गढ़वाल की संस्कृति और सुन्दरता है। अनुकृति ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सिर्फ जज्बा होना चाहिए। एफबीबी कलर्स फैमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फाईनल में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस ग्रांड इंडिया 2017 का खिताब जीतने वाली कुमारी अनुकृति ने कहा कि आगामी अक्टूबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाली ग्रैड इंटरनेशनल प्रतियिागिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। प्रतियोगिता में करीब 140 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता की थीम स्टाप द वार है। उन्होंने कहा कि उसके पक्ष में अक्टूबर मंे प्रतियोगिता शुरू होने से पहले कोई भी आनलाइन वोटिंग कर सकते है। अनुकृति की माँ नर्वदा गुसांई और अनुकृति ने उत्तराखण्ड के लोगो से वोट की अपील की। मिस ग्रांड इंटरनेशनल के लिए भारतीय प्रतियोगी ने अपनी तैयारियों के बारे में बताया अनुकृति ने कह कि मिस इंडिया देश का सबसे ज्यादा प्रतीक्षित ग्लैमरसस ब्यूटी पीजेंट है, जो सपनों का सच्चाई में बदलता है यह व्यापक आकर्षण वाली ईवेंट है, जिसमें दुनियां के लाखो लोग भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुंदरी को देखने के लिए उत्सुक होते हैं। यह एक संपूर्ण महिला की खोज है, जो खूबसूरती, सुंदरता, धैर्य, समझदारी की प्रतिमा होने के साथ मिस वल्र्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर सके। इस मंच को अंतराष्ट्रीय एरीना में भारत के लिए काफी सराहना मिली है। पूर्व ऐश्वर्य राय, सुश्मिता सेन, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा, दिया मिर्जा आदि जैसी सुंदरियों ने अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत को गैरवान्वित किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष नवीन थलेडी और संचालन महामंत्री भूपेंद्र कंडारी ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave A Comment