Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड के नागरिकों को गैस पाइप लाइन सुविधा जल्द मिलेगी

CM-MAN-KI-BAAT

मुख्यमंत्री हरीश रावत से बीजापुर अतिथि गृह में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनयामक बोर्ड के अध्यक्ष एस.कृष्णन ने भेंट की। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर एल.पी.जी. सुविधा मिल सके। गैस पाइप लाइन डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली के विकसित होने से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनयामक बोर्ड से राज्य सरकार को पूरा सहयोग देना आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर को प्रथम चरण में लिया जाय। यहां पर गैस पाइपलाइन डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाय। इसके साथ ही हरिद्वार से देहरादून और ऊधमसिंहनगर से हल्द्वानी तक के लिए एक लूप लाइन विकसित करने पर भी विचार किया जाय। बैठक में मुख्य सचिव एन. रविशंकर ने जानकारी दी कि आज राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनयामक बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक की गई है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनयामक बोर्ड द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार के लिए पारदर्शी निविदा कर कार्यदायी संस्था का चयन किया जायेगा। चयनित कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय हेतु राज्य सरकार द्वारा सिडकुल को नोडल एजेसी नामित किया गया है। सिडकुल और कार्यदायी संस्था इन दोनो जनपदों में सुनियोजित ढंग से गैस पाइप लाइन के वितरण की कार्ययोजना तैयार करेगी। स्थानीय स्तर पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे समिति का गठन किया जायेेगा, जिसमें विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल सदस्य नामित किये गये है।

Leave A Comment