Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



उत्तराखंड के ” नीट” टॉपर आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र वैभव गर्ग हुए सम्मानित

देहरादून । आकाश इंस्टीट्यूट के छात्र और सेंट जोसेफ अकेडमी देहरादून के पूर्व छात्र वैभव गर्ग ने नीट, 2019 में स्टेट टॉपर बनकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित नीट 2019 परीक्षा में 682 अंक लाकर अखिल भारतीय रैंक 74 हासिल किया है। उन्होंने इस वर्ष सेंट जोसेफ अकेडमी से 12 वीं कक्षा में भी 92.7 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वैभव ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली में अपने लिए सीट हासिल की है। वैभव ने 2016 में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा एएनटीएचई में भाग लिया था, जिससे उन्हें 43 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिली। वैभव को बधाई देते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के को-प्रमोटर और सीईओ और प्लाक्षा विश्वविद्यालय के संस्थापक और ट्रस्टी आकाश चैधरी ने कहा, “हमें गर्व है कि हमारे छात्र वैभव ने नीट 2019 में अखिल भारतीय रैंक 74 हासिल कर स्टेट टॉपर बनकर अपने राज्य को गौरवान्वित किया है। यह छात्र और हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और आकाश में परीक्षा की गुणवत्ता पूर्ण तैयारी का परिणाम है, जिसने उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में सक्षम बनाया। मैं वैभव को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”वैभव ने अपने डॉक्टर बनने का श्रेय रातों में जाग-जाग कर की कई पढ़ाई और अपने माता-पिता को दिया जिन्होंने उनके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हमेशा समर्थन किया। वैभव के पिता श्री शरद कुमार गर्ग स्टेशनरी और गिफ्ट की दुकान चलाते हैं और उनकी माँ एक घरेलू महिला हैं। वैभव ने बताया कि वह पिछले साल से रोजाना करीब 8-10 घंटे पढ़ाई कर रहे थं। निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने से उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिली।

Leave A Comment