Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखंड : बादल फटने से चार लोगों की मौत

देहरादून । उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बादलों ने कहर बरपा दिया। यहां दो जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। जिसमें 11 घर बह गए हैं। दोनों घटनाओं में दो महिला और दो बच्चों की मौत हो गई है। दो महिलाएं मलबे में दबी हैं। एक लापता है व कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोग इन घटना को बादल फटना बता रहे हैं। जबकि प्रशासन का कहना है कि दोनों अतिवृष्टि की घटनाएं हैं। बादल फटने की दूसरी घटना चमोली जिले के देवाल क्षेत्र के फल्दिया गांव में घटी। यहां बरसाती मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत हो गई। गांव में कुल 11 मकान मलबे के सैलाब में समा गए। रात करीब साढ़े दस बजे गांव में बादल फटने से अफरातफरी मच गई। घरों में रह रहे लोग जान बचाने को भाग पड़े। इस दौरान मलबे में दबने से ग्रामीण रमेश की पत्नी पुष्पा देवी ( 29 वर्ष) और पांच वर्षीया पुत्री ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में खेती की जमीन, कई मवेशी भी मलबे में समा गए। फल्दिया गांव में बिजली गुल है। पानी की लाइन टूट गई है। पूरे गांव में हाहाकार मचा है। लोग अभी भी खौफ के साए में है। वह अपने घरों पर टूटी तबाही देखकर इधर-उधर भटक रहे हैं। पुलिस और एसडीएम केएस नेगी सहित पूरी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा देवाल क्षेत्र की सभी सड़कें बंद हो गई हैं। सिर्फ देवाल-थराली मोटर मार्ग खुला है। तलौर, बमण, बेरा, पदमल्ला आदि गांवों में भी भारी तबाही की सूचना है। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के थार्ती गांव में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने से एक मकान मलबे में समा गया, जिससे घर में रह रही सुमन बुटोला की पत्नी मकानी देवी (30) और छह वर्षीय बेटे सुरजीत की मौत हो गई। 12 वर्षीया पुत्री सपना घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैलचामी क्षेत्र में सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि भी मलबे की भेंट चढ़ गई। मूलगढ़-थार्ती मोटर मार्ग ठेला के पास यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। ठेला और थार्ती गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बीती देर रात को अगस्त्यमुनि में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कई दुकानों और घरों में मलबा घुस गया। इतना हीं नहीं कई वाहन मलबे में दब गए। जिस कारण वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। पुरोला प्रखंड के दूरस्थ मोरेत्रा बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से शिकारू गांव के ग्रामीणों की दो सौ ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत हो गई है। भेड़-बकरियों की मौत की सूचना पर पुरोला तहसील प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं नंदगांव के पत्थरगाड़ में उफान आने से कृषि भूमि और फसल को नुकसान पहुंचा है।

Leave A Comment