Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड : भूमिहीन लोगों को मिला भूमि

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेआज रेडिएंट पब्लिक स्कूल प्रांगण में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2017 तक आयोजित ‘‘ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा‘‘ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन लोगों को भवन निर्माण हेतु भूमि के पट्टे भी वितरित किये। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस स्वच्छता कार्यक्रम को मात्र 15 दिन का कार्यक्रम न समझा जाए। यह कार्यक्रम लगातार तब तक जारी रहेगा, जब तक हमें हमारा लक्ष्य नहीं मिल जाता। हमें स्वच्छता अभियान को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करना है। जब तक हम लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बनाते तब तक लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये भारत के निर्माण के लिये बहुत से संकल्प लिये हैं। 1 मई, 2018 तक हर गाँव तक बिजली पहुंचाना, स्वच्छ भारत एवं वर्ष 2022 तक सबके पास घर की उपलब्धता जैसे कई संकल्प प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी नदियों को पुनर्जीवित करने एवं पर्यावरण को बचाने के लिये प्रत्येक व्यक्ति के योगदान की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत के अंतर्गत राज्य सरकार अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। परन्तु इसमें जनसहभागिता की आवश्यकता है। हम अपने लक्ष्यों को तब तक पूरा नहीं कर सकते जब तक स्वच्छता को अपनी आदत न बना लें। हमें स्वच्छता को कर्तव्य समझकर आत्मसात् करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी बेटियों को बचाने के लिये एक और संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं कोई बेटी जनम ले, उस परिवार को बधाई देने अवश्य जाएं, साथ ही नामकरण के दिन उस घर के आँगन में एक पौधा अवश्य लगाएं। इससे हमारी बेटियाँ और पर्यावरण दोनों की रक्षा हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा विकास रथ को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से लगाए गए स्टाॅल्स, जिनमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों और संस्थाओं द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गयी थी। मुख्यमंत्री ने आमजन को आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की ‘लाभार्थी पुस्तिका‘, ग्राम्य विकास विभाग की ‘ग्राम समृद्धि स्वच्छता पखवाड़ा‘, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की ‘मास्टर परिपत्र‘, ग्राम्य विकास विभाग की राज्य महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ की ‘उन्नति, मनरेगा न्यूज लैटर‘ एवं ‘विकास योजनाएं एवं कार्यक्रम‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान , प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार एवं अपर सचिव ग्राम्य विकास एच.सी. सेमवाल भी उपस्थित थे |

 

 

Leave A Comment