Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड : मलबा में दबने से 6 लोगों की मौत, एक घायल, एक लापता

uk

टिहरी/देहरादून। टिहरी जिले के भिलंगना क्षेत्र में दो मकान भूस्खलन के मलबे की चपेट में आकर जमींदोज हो गए। इसमें आठ लोग दब गए। अभी तक छह शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, एक बच्ची को जिंदा निकाल लिया गया, जबकि एक लापता है।  भिलंगना विकासखंड के दूरस्थ गांव कोट बिशन में तड़के करीब चार बजे भारी बारिश से दो मकान ध्वस्त हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम गांव में रेस्क्यू को पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही एसडीआरएफ, प्रशासन की टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। एसडीएम पीआर चैहान के अनुसार अभी तक छह शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, एक बच्ची को मलबे से जिंदा निकाल लिया गया। अभी एक महिला लापता हैं। दूरुस्थ क्षेत्र होने के कारण वहां संपर्क नही हो पा रहा है। मृतकों में मोर सिंह (32 वर्ष), आशीष पुत्र मोर सिंह, अतुल पुत्र हुकम सिंह, हंसा देवी (27 वर्ष),संजू देवी (24 ) पत्नी हुकम सिंह, स्वाति पुत्री राकेश सिंह शामिल हैं। घायलों में बबली (14 वर्ष) पुत्री मोर सिंह शामिल है। लक्ष्मी देवी पत्नी राकेश अभी लापता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी जिले के कोट गांव में भूस्खलन की घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। एस.डी.एम घनसाली से प्राप्त सूचना के अनुसार बूढ़ाकेदार के पास स्थित कोट गांव में भू-स्खलन की चपेट में एक घर आने से आठ लोग दब गये हैं। अब तक स्थानीय लोगों की मदद से तीन डेड बाॅडी निकाली जा चुकी हैं। जिलाधिकारी टिहरी सोनिका ने घटना स्थल पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसडीआरएफ व क्यूआरटी द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस घटना से दुखी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने शोक जताते हुए मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किये | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिये हैं कि शीघ्र ही घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था एवं अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाय।

Leave A Comment