Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखंड में ‘उत्तराखंड पाॅलटिक्स लीग’ का खेल देखे : अनूप नौटियाल

anoopnautiyalदेहरादून। कुर्सी की लड़ाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने विधान सभा की गरिमा सहित पूरे प्रदेश की छवि को शर्मशार किया है। क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर कांग्रेस और भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त से राजनीति के इतिहास में उत्तराखंड पाॅलटिक्स लीग की शुरूआत प्रदेश को कलंकित करने वाली है। कांग्रेस के बागी विधायकों का भाजपा नेताओं के साथ पहले गुड़गांव फिर जयपुर जाकर मुंह छिपाना और सरकार के साथी विधायकों का रामनगर में गुप्तवाश पर चला जाना हैरान करने वाला है। आखिरकार किस खौफ के चलते वे अपनी बात जनता के सामने रखने से कतरा रहे हैं। यह बात आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्य समिति के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कही है। अनूप नौटियाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य गठन से लेकर अभी तक कांग्रेस और भाजपा की सरकार प्रदेश की सत्ता संभालती आई हैं। कुर्सी हासिल करने और सत्ता पर कायम रहने की दोनों ही पार्टियों की आपसी खींचतान ने जनहित और प्रदेश के विकास को हासिए पर ला खड़ा किया है। आपदा और कुंभ घोटाले की आरोपी दोनों ही पार्टियों की सरकार साथ-साथ आखिरकार कब तक प्रदेश की जनता को गुमराह करती रहेंगी। सत्ता पाने के लिए विधायकों को लेकर की जा रही लुकाछुपी और व्यापार से देश-दुनिया में प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया हरीश रावत का स्मार्ट सिटी, खनन और नैनीसार जैसे घोटालों और प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक हालातों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराना यह दर्शाने वाला है कि वह सिर्फ भाजपा को ही अपना सबसे बड़ा राजनैतिक प्रतिद्वंद्वि मानते हैं। जबकि उक्त बेहद संवेदनशील मुद्दों पर प्रदेश भाजपा ने कभी भी विरोध नहीं जताया बल्कि मौन व्रत धारण कर लिया जो आज तक जारी है। चाय बागान की जमीन पर देहरादून स्मार्ट सिटी न बनाए जाने पर सरकार का बैकफुट पर जाना आम आदमी पार्टी का शुरूआत से ही इस मुद्दे के विरोध का परिणाम है।

Leave A Comment