Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



उत्तराखंड सुपर लीग अब नौ जुलाई से नौ अगस्त

USL

देहरादून। उत्तराखंड सुपर लीग (यूएसएल) के चेयरमैन वीरेन्द्र रावत ने कहा है कि जून माह से आरंभ होने वाले फुटबाल की उत्तराखंड सुपर लीग के लिए टीमों के बाद अब खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब यूएसएल की शुरूआत अब आगामी नौ जुलाई से नौ अगस्त तक प्रदेश भर के पांच स्थानों पर होगी और क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल दून स्थित पवेलियन ग्राउंड में किया जायेगा।यहां राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 14 व 15 मई को राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को चयनित किया गया था और राज्य के सभी तेरह जिलों के खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगें। उनका कहना है कि प्रत्येक टीम में जिले से छह तथा चार इंटरनेशनल खिलाड़ी हर टीम में चयनित किये गये है, इनमें से दो खिलाड़ियों को मैच खिलाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण आईएसएल की तिथि में परिवर्तन किया गया है क्योंकि जो पूर्व में 15 जून से 15 जुलाई तक की तिथि थी उस दौरान प्रदेश में भयंकर वर्षा होती है और इससे आईएसएल प्रभावित होने की संभावना थी, जिसके कारण अब आईएसएल नौ जुलाई से नौ अगस्त तक खेला जायेगा, जिसमें कुल 61 मैच खेले जायेंगें और प्रतिदिन दो मैच खेले जायेंगें। उनका कहना है कि सभी जिलों से 651 खिलाड़ियों ने टीमों मंे शामिल होने के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें से 350 खिलाडियों को अलग-अलग टीमों में चयन किया गया। उनका कहना है कि यूएसएल के टीम व खिलाडियों की नीलामी हो गई है। उनका कहना है कि इसमंे टीमों के मालिकाना हक के लिए दो लाख रूपये का प्राइज रखा गया है। उनका कहना है कि यूएसएल का मुख्य उद्देश्य फुटबाॅल को राज्य के खेल में शामिल करना है तथा उत्तराखंड के फुटबाॅल खिलाड़ियों को पूर्ण प्रोत्साहन देगा तथा नशा मुक्ति के लिए भी युवाओं को जागरूक करेगा।उनका कहना है कि फुटबाॅल के खेल को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, पिथौरागढ, हल्द्वानी में मैच खेले जायेंगें। उनका कहना है कि प्रत्येक टीम में पन्द्रह-पन्द्रह खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया और छह में से दो खेलना प्रथम इलेवन में अनिवार्य है और 15 नेशनल खिलाडियों को भी शािमल किया गया है। उनका कहना है कि एक स्टेट, पांच सिटी, 14 टीमें एवं 61 मैच होंगें। उनका कहना है कि दून कैपिटल रेंजर्स, हरिद्वार गैगलीस, उत्तरकाशी ग्लेशियर्स, टिहरी लायंस, पौडी प्लाटूनस, रूद्रप्रयाग मोनालस, चमोली बुग्याल, पिथौरागढ़ पैन्थर्स, ऊधम सिंह नगर वाॅरियर्स, चम्पावत हिल्स, अल्मोडा बुरांश, बागेश्वर फुटबाल क्लब काफल, कारवेट टाइर्गस एवं नैनीताल फुटबाल क्लब लैक की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में यूएसएल के चेयरमैन वीरेन्द्र रावत, को-चेयरमैन देवेन्द्र सिंह बुटोला, सचिन उपाध्याय, अर्चना शर्मा, शंकर सागर, नरेन्द्र कार्की, परवीन पुरोहित, वी एस रावत, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अख्तर अली, मोईन खान, दीपक रावत आदि मौजूद थे।

Leave A Comment