Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना सीएम त्रिवेन्द्र की प्राथमिकता, जानिए खबर

देहरादून | प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की प्राथमिकता है, जिसके मध्यनजर इस वर्ष 2019-20 के बजट में श्रम एवं सेवायोजन के अन्तर्गत 394.54 करोड़ का प्राविधान किया गया है तथा राज्य सरकार द्वारा ईज ऑफ डू ईंग बिजनेस योजना, शिशिशुक्षों को प्रशिक्षण, कृषि पर्यटन, इलैक्ट्राॅनिक आदि में पर्वतीय जिलों के युवाओं को प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने सहित अनेक योजनाऐं संचालित हैं। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आगामी 6 मार्च को परेड ग्राउण्ड में युवा उत्तराखण्ड-रोजगार एवं उद्यमिता की ओर कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा में उनके कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसमें मुख्य पण्डाल में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये युवाओं को मुख्यमंत्री तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदेश में रोजगार परक योजनाओं, नीतियों व रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम में पर्यटन, कृषि, उद्यमिता, सहकारिता व अन्य क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहन के लिए विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में व्याख्यान एवं फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को जानकारी दी जायेगी तथा परेड ग्राउण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लघु उद्योग, पर्यटन, सेवा क्षेत्र में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर सम्बन्धित विभागों द्वारा स्टाॅल माध्यम से युवाओं को जानकारियां उपलब्ध करायी जायेगी। विगत अक्टूबर में हुए इन्वेस्टर समिट में किये गये एमओयू के अधीन स्थापित/गतिमान उद्योगों के निवेशकों द्वारा भी प्रतिभागियों को अपनी-अपनी परियोजना के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा पीरूल नीति, प्रसाद योजना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थपित काॅमन सेन्टर्स के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी एवं आवेदन करने के तरीकोंआदि के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी। बैठक में तय हुआ कि सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा विषय विशेषज्ञों से सम्पर्क करेंगी। सचिव मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि उद्घाटन सत्र में जनपदों से आये लगभग 10 हजार युवाओं को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ सम्बोधित करेंगे। इसके बाद पर्यटन, लघु उद्योग, सेवा क्षेत्र से सम्बन्धित सेक्टोरियल सेशन चलेंगे। जिन में युवा नये लघु उद्यमी एवं बेरोजगार प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञ उनकी रूचि से सम्बन्धित उद्योग एवं रोजगारों के विषय में जानकारियाँ उपलब्ध करायेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में अनुश्रवण एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अन्य सदस्य के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, अपर सचिव उच्च शिक्षा डाॅ0 इकबाल अहमद, नगर निगम आयुक्त, महानिदेशक सूचना, निदेशक उद्योग, अपर सचिव लोक निर्माण विभाग प्रदीप रावत को शामिल किया गया है। यह समिति कल परेड ग्राउण्ड कार्यक्रम स्थल में जाकर बृहद कार्य योजना की रूपरेखा तैयार करेगी।

Leave A Comment