Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखण्ड को मिला पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

uk-cm-d

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला, भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखण्ड के केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रीतम सिंह, नवप्रभात, विधायक हीरासिंह बिष्ट, राजकुमार की उपस्थिति में वर्ष 2018 में आयोजित होने वाले 38 वें नेशनल गेम्स के ‘‘शुभंकर व लोगो’’ का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी देखा और खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की। 25 हजार दर्शको की क्षमता वाले सूबे के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि स्टेडियम के बनने से राज्य में खेलों को नया आयाम मिलेगा। यहां की प्रतिभाओं को बेहतर मौके मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रवीन कुमार व पीयूष चावला का स्वागत करते हुए कहा कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का सुंदरतम स्टेडियम होगा। इसकी कुल लागत लगभग 237 करोड़ रूपए है। ओएनजीसी द्वारा इसके लिए 50 करोड़ रूपए का योगदान किए जाने का वायदा किया गया था परंतु वायदे के अनुरूप सहायता नहीं की गई। राज्य सरकार ने अपने ही संसाधनों से स्टेडियम का निर्माण करवाया है। दूनवासी हमेशा से ही खेल प्रेमी रहे हैं। उन्हें अब स्तरीय क्रिकेट मैच देखने को मिलेंगे। पिछले दो वर्षों में खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में बहुत काम किया गया है। चार इंटरनेशनल व नेशनल लेवल के स्टेडियम बन चुके हैं। हमारी खेल नीति से प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। हम वर्ष 2018 में नेशनल गेम्स के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए बधाई देते हुए कहा कि बहुत कम राज्यों में इतने कम समय में इस स्तर के स्टेडियम का निर्माण पूरा हो पाता है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री व इनकी टीम बधाई की पात्र है।

Leave A Comment