Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखण्ड चुनाव : पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम करेगी जांच

uk-sभारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य में चुनाव की तैयारियों और विशेष रूप से देहरादून जनपद में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। सक्सेना ने आबकारी और आयकर विभाग के कार्य को आगामी 05 दिनों में और तेज करने के निर्देश दिये। यद्यपि उन्होंने पर्वतीय जनपदों में पकड़ी जा रही अवैध शराब पर संतोष व्यक्त किया परन्तु साथ ही देहरादून, हरिद्वार से पहाड़ों की ओर हो रही सप्लाई को रोकने के लिये और अधिक कड़े कदम उठाने की जरूरत भी बतायी। सक्सेना हेलीपैड, हवाई अड्डे और अन्य जगहों पर अगले पांच दिनों के लिये पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिये। आयकर विभाग को आवश्यकता पड़ने पर कुछ दिनों के लिये बाहर से अधिकारियों को बुलाने के निर्देश दिये गये। सक्सेना ने देहरादून जनपद के सभी सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों से भी बात कर उनका फीडबैक लिया। सभी प्रेक्षकों ने देहरादून में चुनाव की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। परिवहन सचिव सीएस नपलच्याल ने बताया कि चुनाव के लिये लगभग नौ हजार वाहनों का अधिग्रहण किया गया है और वाहनों की कोई कमी नहीं है। बीएसएनएल के अधिकारियों यह निर्देश दिये गये है कि सभी मतदान केंद्रों पर कनेक्टिविटी को पुनः जांच लिया जाय। जिन मतदान केन्द्रों पर बिल्कुल भी कनेक्टिविटी नहीं है वहां पुलिस अथवा वन विभाग के वायरलैस सैटों की स्थापना की जायेगी। मण्डलायुक्त एवं सचिव सूचना विनोद शर्मा ने मीडिया की सकारात्मक भूमिका से आयोग को अवगत कराते हुए कहा कि बहुत से प्रकरणों में मीडिया की निश्पक्ष रिपोर्टिंग के कारण चुनाव मशीनरी को सहायता मिल रही है। प्रदेश में पैड न्यूज का मात्र एक मामला अभी तक सामने आया है और दो प्रकरणों में नोटिस जारी किये गये है। शर्मा ने गढ़वाल मण्डल में निर्वाचन की तैयारियों से जुड़े समस्त तथ्यों से आयोग को अवगत कराया। देहरादून की समीक्षा करते हुए उप चुनाव आयुक्त ने धर्मपुर विधानसभा जहां वी.वी. पैट मशीनों का प्रयोग किया जाना है वहां के रिटर्निंग आॅफिसर को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि वी.वी. पैट मशीन के खराब होने की स्थिति में उन्हें तत्काल बदलने के लिये पूरे विधानसभा क्षेत्र में अगल-अलग स्थानों में अतिरिक्त वी.वी. पैट मशीनों का स्टोरेज किया जाय। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं की सुविधा का मतदान केन्द्रों पर ध्यान रखा जाय और इसके लिये सुरक्षा कर्मियों को भी संवेदनशील बनाया जाय। सुरक्षा व्यवस्था के समीक्षा के दौरान पुलिस विभाग को लाईसेंसी हथियारों को जमा करने की प्रक्रिया मे तेजी लाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर नोडल पुलिस अधिकारी एवं आईजी दीपम सेठ, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, डीएस गब्र्याल, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.षणमुगत, डाॅ.नीरज खैरवाल, आबकारी आयुक्त जुगल किशोर पंत, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाण्डे, जिलाधिकारी देहरादून रविनाथ रमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Comment