Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



उत्तराखण्ड निर्यात के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म : मुख्यमंत्री

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के एक स्थानीय होटल में इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 48वें एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें ऐसे लोगों को सम्मानित करने का अवसर मिला है जिन्होंने अपने कार्यों से, अपनी मेहनत से विभिन्न क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे कुल निर्यात में 25 प्रतिशत हिस्सा इंजीनियरिंग सेक्टर का है। इससे यह पता चलता है कि हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल मेक इन इंडिया से व्यापार आसान हुआ है। उत्पादों के निर्यात में आसानी हुई है। और ये सब हमारे प्रधानमंत्री मोदी की पारदर्शी नीति के कारण संभव हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने ईईपीसी इंडिया को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड को चुनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। निर्यातकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड निर्यात के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य है जहां पर्यटन को उद्यम का दर्जा दिया है। हम 13 जिलों में 13 नए थीम बेस्ड पर्यटन गंतव्य विकसित कर रहे हैं। राज्य में बिजली की दरें पूरे देश के मुकाबले सबसे कम हैं। एमएसएमई के अन्तर्गत प्रदेश में 42000 इकाइयां हैं, जिससे लगभग 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशनल सेंटर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उत्तराखंड राज्य में इंजीनियरिंग आधारित उद्योगों के समुचित एवं सतत विकास हेतु और निर्यात की संभावनाओं पर एक रिपोर्ट संबंधी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज आउटलुक, जो कि संयुक्त रुप से टैक साई व ईईपीसी द्वारा तैयार की गई है, का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान देश के उत्तरी प्रांतों से आए लगभग 100 से अधिक उद्यमियों विजेताओं को उनके द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट निर्यात करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईईपीसी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सहगल एवं ’अध्यक्षा नॉर्थ जोन कामना राज’ सहित बड़ी संख्या में उद्यमी भी उपस्थित थी।

Leave A Comment