Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 483 नई बसों का लोकार्पण

cm

देहरादून। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आईएसबीटी देहरादून में मुख्यमंत्री पर्यटन एवं प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 483 नई बसों का लोकापर्ण किया। देहरादून से बाया कोटद्वार, ढौटियाल, बसडा, रिखणीखाल रात्रि विश्राम कोटनाली वापस कोटनाली, रिखणीखाल, बसडा, ढौटियाल, कोटद्वार रात्रि विश्राम देहरादून रूट पर भी बसें आरम्भ की गई है। ये बसे परिवहन निगम की पुरानी बसों को रिप्लेस करेगी। 483 नई बसों में आर्डनरी बसों के साथ ही कुछ लक्जरी बसों को भी शामिल किया गया है। इस अवसर पर परिवहन निगम एव राज्य भर के लोगों को बधाई एव शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गुणतापूर्ण व सुविधा सम्पन्न बसों की जरूरत लम्बे समय से थी। प्रथम चरण में 483 नई बसों का लोकापर्ण किया गया है। द्वितीय चरण में बसों को ओर अधिक आधुनिकीकृत किया जाएगा। आधुनिक वर्कशाॅप के लिए कार्ययोजना शीघ्र बनाई जानी चाहिए। रावत ने कहा कि परिवहन निगम को दक्षतापूर्ण कार्य शैली से लाभ कमाने को अपनी आदत में शामिल करना होगा। परिवहन क्षेत्र को माॅर्डन वर्कशाॅप की आवश्यकता है। हमें परिवहन निगम को एक लाभ कमाने वाली यूटिलिटी में बदलना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सरकार की नीतियों के कारण निगम को किसी प्रकार की हानि उठानी पड़ी हो तो इसकी क्षतिपूर्ति भी सरकार द्वारा ही की जाएगी परन्तु निगम की कार्यदक्षता के कारण होने वाली हानि हेतु कार्य शैली व संचालन में आवश्यक सुधार शीघ्र किये जाने चाहिए। सरकार द्वारा निगम की स्थिति में सुधार हेतु इसके ऋणों को राइट आॅफ किया गया। परिवहन निगम के बेड़े में लक्जरी बसों के आधार पर इसे लाभ की स्थिति में पहुचाया जा सकता है। राज्य भर मे बड़ी बसों पर भार को कम करने हेतु छोटी बसों व मैक्सी बसों की सेवा को बढ़ावा दिया गया है। अब हमें सम्पूर्ण कार्यशैली व संचालन में सुधार की आवश्यकता है। निगम की प्रशासनिक संरचना में भी स्थायित्व लाने का प्रयास किया गया है ताकि बेहतर प्रबन्धन व सेवा संचालन पर फोकस किया जा सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, परिवहन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव परिवहन सी0 एस0 नपच्याल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment