Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखण्ड परिवहन निगम को सम्मान मिलने पर हरीश रावत ने दिया बधाई

cm
उत्तराखण्ड रोडवेज को विभिन्न क्षेत्रों में नये प्रयोगो के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किये जाने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को यह सम्मान बेहतर कार्य प्रणाली के संचालन एवं यात्रियों को और अधिक सुविधायें देने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों के लिए प्रेरणा प्रदान करने में मददगार होगा। बीजापुर अतिथि गृह में उत्तराखण्ड परिवहन निगम को यात्रियों को आॅनलाइन बुकिंग सुविधा एवं कम्प्यूटराईज्ड प्रणाली लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिले 15 में से 6 पुरस्कारों के साथ प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बी.के.संत व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री  रावत ने एमडी परिवहन निगम को वाहन चेकिंग अभियान में तेजी लाने को कहा ताकि ओवरलोडिंग पर नियंत्रण हो सके तथा बिना टिकट यात्रा कर रहे लोगो की भी जांच हो सकें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही बेहतर सेवा के नये आयामों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि निगम में अच्छे ड्राइवरों की सेवाये ली जाय तथा उनकी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाय। हरिद्वार दर्शन जैसी योजनाओं का संचालन हो और इसके लिए सुविधाजनक बसों का संचालन किया जाय। ऐसी योजनाओं पर ध्यान दिया जाए जो निगम के लिये आर्थिक रूप से उपयोगी हो। उन्होंने परिवहन निगम में बेहतर कार्य प्रणाली एवं सुविधाओं पर ध्यान देने, वाहन चालको का प्रति कि.मी. माईलेज बढ़ाने, कार्य अवधि 8 घंटे रखने, बाहरी स्टेशनों पर उनके विश्राम की व्यवस्था के प्रति भी ध्यान देने को कह। एमडी परिवहन निगम बी.के.संत ने बताया कि उत्तराखण्ड में यात्रियों को आॅनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने और निगम में बेहतर कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर परिवहन निगम को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम को पहली बार यह सम्मान मिला है। दिल्ली में एसोसिएशन आॅफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडर टेकिंग्स की ओर से पब्लिक ट्रांसपोर्ट इनोवेशन पर इंटरनेशनल कांफेस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेन्स में उत्तराखड परिवहन निगम में कम्प्यूटराइज्ड प्रणाली लागू करने के लिए 10 लाख रूपये का पुरस्कार भी दिया गया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक जैन, उपमहाप्रबंधक मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment