Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का सपना जल्द होगा पूरा

देहरादून । उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आए इसके लिए सरकार जल्द ही 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने जा रही है। एक साल से भी लंबे समय से जारी यह कोशिश अब जमीन पर उतरने के लिए तैयार है। इसको लेकर शासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है और जल्द ही कैबिनेट में इस पर एक प्रस्ताव लाया जाएगा। उत्तराखंड में हिमाचल, केरल, राजस्थान जैसे राज्यों की तरह ज्यादा टूरिस्ट आएं इसके लिए सरकार प्रदेश में 13 नए पर्यटक स्थल बनाने जा रही है। सरकार को उम्मीद है की इन 13 नए पर्यटक स्थलों से उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने पिछले साल ही सभी 13 जिलों में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन की पहचान कर ली थी और जिलाधिकारियों को इनके विकास के लिए विस्तृत प्लान तैयार करने को कहा गया था। सभी जिलाधिकारियों को 50 लाख रुपये भी आवंटित किए गए थे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि 13 नए डेस्टिनेशन खोलने के लिए सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है। अब इन्हें मंत्रिमंडल के सामने रखा जाना है जो इन पर फैसला लेगी। पर्यटन सचिव ने कहा के विभाग की ओर से पूरी तैयारी की गई है और आचार संहिता हटने के बाद इस रिपोर्ट को मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। उत्तराखंड में अब तक कोई नया पर्यटन स्थल नहीं विकसित किया गया है। इसकी वजह से मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश जैसे परंपरागत पर्यटन स्थलों पर दबाव बहुत बढ़ गया है जिसके अनुपात में मूलभूत सुविधाएं बहुत कम पड़ गई हैं। इसकी वजह से यहां आने वाले पर्यटक कभी जाम में फंस जाते हैं तो कभी उन्हें रुकने के लिए ठीक जगह नहीं मिल पाती और गंदगी तो कमोबेश हर जगह दिखती है। इसकी वजह से राज्य में देश ही नहीं विदेशों ले आने वाले पर्यटकों की संख्या भी घटी है। चूंकि पर्यटन राज्य की आय का प्रमुख जरिया है इसलिए त्रिवेंद्र रावत सरकार ने सभी 13 जिलों में 13 नए पर्यटन स्थल बनाने का फैसला किया है। लेकिन यह योजना कितनी सफल होती है यह इस पर निर्भर करेगा कि पार्किंग, शौचालय, अल्पाहार, रुकने की जगह, सफाई और सहज-सुलभ परिवहन सुविधाएं कितनी उपलब्ध होती हैं।

Leave A Comment