Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार सम्भावनाएं : अनूप

मुम्बई/ देहरादून | मुम्बई  में चार दिनों से  आयोजित ’’ग्लोबल एग्जीबिशन आॅन सर्विसेज’’ के अन्तर्गत उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रस्तुतीकरण विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनियों तथा विभिन्न राज्य सरकार व भारत सरकार के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशेष सचिव उद्योग एवं काॅमर्स, भारत सरकार  अनूप बधावन ने कहा कि उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार सम्भावनाएं है। उत्तराखण्ड एक शांतिप्रिय राज्य है, जिसके कारण कई मल्टीनेशनल कम्पनियां उत्तराखण्ड में निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। सचिव सूचना व स्किल डेवलपमेंट डाॅ.पंकज कुमार पाण्डेय ने उत्तराखण्ड में स्किल डेवलपमेंट के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों तथा सुविधाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिये विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के सम्मुख लोकेशन एवं उत्तराखण्ड द्वारा फिल्म नीति के अन्तर्गत दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। एम.डी. गढ़वाल मण्डल विकास निगम ने उत्तराखण्ड पर्यटन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में होम स्टे योजना के अन्तर्गत पर्यटकों को आकर्षित करने व उन्हें ग्रामीण परिवेश से रूबरू कराने के लिए होम स्टे योजना शुरू की गई है। इससे पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। निदेशक आई.टी. अमित सिन्हा द्वारा आई.टी. क्षेत्र में विभिन्न एजेन्सियों को उत्तराखण्ड में आई.टी. क्षेत्र में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया गया। निदेशक उद्योग  सुधीर नौटियाल ने एम.एस.एम.ई. नीति के अन्तर्गत उद्योग क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न मल्टी नेशनल कम्पनियों को उत्तराखण्ड में औद्योगिक इन्वेस्टमेंट करने तथा सरकार द्वारा की जा रही सुविधाओं के संबंध में अवगत कराया। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिये गये प्रस्तुतीकरण के उपरान्त कई देशों तथा मल्टीनेशनल कम्पनियों ने उत्तराखण्ड में औद्योगिक फिल्म एवं स्किल क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर मलेशिया एवं जर्मनी के प्रतिनिधियों एवं मुम्बई के कई प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में शूटिंग की इच्छा भी व्यक्त की। इस अवसर पर अपर सचिव  ज्योती खैरवाल, सूचना विभाग के उप निदेशक  के.एस. चौहान, उद्योग विभाग के  के.सी.चमोली, पर्यटन विभाग के  ओ.पी.बडोनी सहित विभिन्न देशों व मल्टीनेशनल कम्पनियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment