Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



ऊँ पर्वत व छोटा कैलाश यात्रा का होगा प्रचार-प्रसार

baithak

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार देर रात्रि तक सचिवालय में हेमकुंड साहिब, मानसरोवर यात्रा तथा पिण्डारी ग्लेशियर ट्रेक रूट यात्रा के संबंध में पिथौरागढ़, चमोली व बागेश्वर जनपदों के जिला अधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री रावत ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये कि मानसरोवर यात्रा पर आने वाले प्रत्येक यात्री की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाय। कुमांयू मण्डल विकास निगम के अतिथि गृहों को और बेहतर बनाया जाय। मानसरोवर यात्रा के अलावा ऊँ पर्वत व छोटा कैलाश यात्रा का भी अधिक प्रचार-प्रसार किया जाय। के.एम.वी.एन ऐसी योजना बनाये, जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिले। कुटी, बुद्दी व नाबी गांव में होम स्टे योजना को मूर्तरूप दिया जाय। छोटा कैलाश और होम स्टे योजना को प्रोत्साहित करने के लिए के.एम.वी.एन. द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी योजना तैयार की जाय। जौलजीवी में के.एम.वी.एन. का अतिथि गृह के साथ ही हैलीपैड भी बनाया जायेगा। हेमकुंड साहिब यात्रा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि गोविन्दघाट-घांघरिया मोटर मार्ग को 25 मई तक हर हाल में सुचारू कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि वे स्वयं घांघरिया तक जायेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन लोनिवि विभाग के माध्यम से हेमकुंड तक रास्ता सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाय। यात्रा मार्ग पर पानी, शौचालय, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। प्रत्येक 500 मीटर पर पानी की व्यवस्था रहनी चाहिए। यात्रा मार्ग पर बायोडाइजस्ट शौचालय लगाये जाय। साथ ही प्रत्येक यात्री का बायोमिट्रिक रजिस्टेशन किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं यात्रा शुरू होने से पहले घांघरिया तक जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और यदि किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही पायी गई, तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री रावत ने पिंडारी यात्रा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दिये कि पिंडारी क्षेत्र में ट्रेकिंग रूट को और बेहतर बनाया जाय। साथ ही खराब मोटर मार्ग को दुरूस्त करने के लिए कार्य किये जाय। मुख्यमंत्री ने सचिव पर्यटन को निर्देश दिये कि सभी ट्रेकिंग रूट का मास्टर प्लान तैयार किया जाय।बैठक में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, सभा सचिव हेमेश खर्कवाल, अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, मुख्य सचिव एन.रवि शंकर, अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ओम प्रकाश, सचिव पर्यटन डाॅ. उमाकांत पंवार, सचिव लोनिवि अमित नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment