Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



एक महीने में पांच कैबिनेट व सत्रह नीतिगत निर्णय लिए : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग में सातवे वेतनमान दिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित आभार कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेशभर के उच्च शिक्षा के शिक्षकों को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में राज्य हाल ही में आयोजित ऐतिहासिक इन्वेस्टर समिट के परिणामों की हमें धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करनी होगी। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव को इन्वेस्टर समिट के प्रस्तावों की हर सप्ताह समीक्षा के निर्देश दिए गए है। इन्वेस्टर समिट के पहले सप्ताह हमनें लगभग 200 उद्योगों से फाॅलोअप बातचीत की। परिणामस्वरूप 30000 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव व 4000 करोड़ रूपये के एक्सपेन्शन प्रस्तावों पर बातचीत हो गई है। इन्वेस्टर समिट ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रोें को छुआ है।

एक महीने में पांच कैबिनेट व सत्रह नीतिगत निर्णय

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास सुनिश्चित करने के लिए हमने बहुत से नीतिगत निर्णय किए। हमने एक महीने में पांच कैबिनेट की तथा सत्रह नीतिगत निर्णय लिए। जनहित से जुड़े निर्णय तेजी से लिए जा रहे है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा, तेरह नए पर्यटक स्थल विकसित करना, सिंगल विण्डों सिस्टम, आवास नीति में परिवर्तन आदि से राज्य में विकास की गति तेजी मिलेगी। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में ढाई एकड़ भूमि पर यूनिवर्सिटी स्थापित करने की अनुमति मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में ढाई एकड़ भूमि पर यूनिवर्सिटी बनाने की अनुमति दी जा रही है। राज्य की पर्वतीय भौगालिक स्थिति व भूमि की उपलब्धता को देखते हुए यूनिवर्सिटियों को पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

होम स्टे को डाॅमेस्टिक रेट पर बिजली उपलब्धता-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार होम स्टे योजना को प्रोत्साहित करने के लिए होम स्टे को बिजली डाॅमेस्टिक रेट पर उपलब्ध करवाएगी। इससे लोगो को अपने गांव में ही रोजगार मिलेगा व पलायन पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

फिल्म इण्डस्ट्री का रूझान उत्तराखण्ड की ओर तेजी से बढ़ रहा

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई फिल्म नीति व फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के प्रयासो के परिणामस्वरूप बाॅलीवुड व दक्षिण भारतीय फिल्म इण्डस्ट्री का रूझान उत्तराखण्ड की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग राज्य में हो चुकी है। बड़े फिल्म बैनर राज्य में अपने फिल्मों की शूटिंग राज्य में करना चाहते है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं के लिए नए कैरियर विकल्प व रोजगार के अवसर खुल रहे है। राज्य सरकार इस क्षेत्र में मिशन मोड पर कार्य कर रही है।

अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना हमारी पीड़ा व भावनाओं से जुड़ी योजना- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवेदनशीलता और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुधार किया जा सकता है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना हमारी पीड़ा व भावनाओं से जुड़ी योजना है। राज्य में तेजी से रोज औसतन 10000 गोल्ड कार्ड बनाए जा रहे है। अभी तक 79000 से अधिक कार्ड बन गए है। अधिकारियों से इस सम्बन्ध में दैनिक रिपोर्ट ली जाती है। आशा है कि आगामी छः माह में राज्य के सभी परिवार अटल आयुष्मान योजना से आच्छादित हो जाएगे। इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। जल्द ही राज्य में एयर एम्बुलेंस आरम्भ होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा बागेश्वर की घटना में समय पर एयर एम्बुलेन्स की सेवा पहुचाकर अधिकाधिक लोगों की जान बचाई जा सकी।

पर्वतीय वास्तुकला व भवन निर्माण शैैली को प्रोत्साहन -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय संसाधनों पर आधारित विकास पर फोकस कर रही है। उत्तराखण्ड के परम्परागत भवन निर्माण शैली व वास्तुकला पर बनने वाले भवनों को एक फलोर और बनाने की अनुमति दी जाएगी। इस पहल से हमारी परम्परागत कला व सस्ंकृति को दुनिया के सामने पहचान मिलेगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा डा0 धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

Leave A Comment