Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



एतिहासिक पवेलियन फुटबाल ग्राउंड दान देने वाले मानसूमरथ दास इतिहास के पन्नों मे हुए गुम, जानिए ख़बर

राष्ट्रीय कोच वीरेन्द्र सिंह रावत एवं अमित कुमार जैन

 

देहरादून 22 मई 2020 | देहरादून में जब कभी भी फुटबाल खेल की बात होती है तो पवेलियन फुटबाल ग्राउंड की बात न हो यह सम्भव नही, लेकिन आज तक बहुत से लोग इस ग्राउंड के इतिहास को नही जानते है इसी को लेकर महत्वपूर्ण जमीन और बिल्डिंग को दान करने वाले मानसूमरथ दास जैन की चौथी पीढ़ी के अमित कुमार जैन से देहरादून फुटबाल अकैडमी (डीएफए) के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच वीरेन्द्र सिंह रावत की बातचीत हुई।

देहरादून बसाने में महत्वपूर्ण योगदान : अमित

अमित कुमार जैन बताते है कि कि कैसे हमारे पूर्वजो ने देहरादून मे आकर देहरादून बसाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान किया था, उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि आज हम चौथी पीढ़ी को कोई पूछने वाला नहीं है। हम सभी का कोई नहीं है सुध लेने वाला। वीरेन्द्र सिंह रावत के द्वारा पूछे प्रश्न में अमित कुमार जैन ने बताया कि आज देहरादून में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध फुटबाल ग्राउंड देहरादून को मान सुमरथ दास पवेलियन फुटबाल ग्राउंड को हमारे पूर्वजो ने एक विरासत (दान) मे दिया था। अमित कुमार जैन ने बताया कि प्रथम पीढ़ी 1856 मे सहारनपुर से देहरादून मात्र 12000 रुपये लेकर आये थे और फिर धीरे धीरे देहरादून को बसाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लाला भगवान दास उनके दो पुत्र लाला मान सुमरथ दास और लाला जुगमेदर दास ने अपनी जमीन दान देकर देहरादून को बसाने मे बड़ा योगदान दिया था। अमित कुमार जैन ने बताया इसके बाद लाला मान सुमरथ दास के पुत्र लाला नेमी दास ने 1941 को पवेलियन ग्राउंड देहरादून मे मान सुमरथ मेमोरियल देहरादून फुटबाल लीग का आयोजन किया गया था। जो आज तक भी जिला फुटबाल लीग लाला मान सुमरथ दास मेमोरियल फुटबॉल लीग देहरादून के रूप में कायम है। जानकारी देते हुए अमित कुमार जैन ने बताया कि लाला जुगमेद्र दास के पौत्र प्रीतम सेन ने टाउन हॉल नगर निगम देहरादून को भी दान किया था। उन्हीं के नाम पर जिसका नाम लाला जुगमेद्र दास टाउन हॉल रखा गया है। दूंन हॉस्पिटल का महिला अस्पताल भी लाला जुगमेद्र दास द्वारा दान मे दी गई इनकी ही देन है। आज उनके नाती अमित कुमार जैन को पहली बार उत्तराखंड फुटबाल रत्न अवार्ड 2019 मे नवाजा गया था और उसके बाद आज फिर अमित कुमार जैन को सम्मानित किया गया। वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार का दायित्व बनता है इनकी हर पीढ़ी को सम्मानित करना जिन्होंने जमीन दानकर देहरादून को बसाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और लाखो खिलाडियों का भविष्य बनाया है। वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यही नही इस पवेलियन ग्राउंड ने ही मेरा जीवन बनाया है। जानकारी हो कि वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच और क्लास वन रेफरी एवं सम्मान के रूप में 5 अंतराष्ट्रीय, 21 राष्ट्रीय और 19 स्टेट अवार्ड से सम्मानित हो चुके है |

Leave A Comment