Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



एनसीएपी में के जरिये से दून को वायु प्रदुषण कम करने की दिशा में मिलेगा लाभ

देहरादून । गति फाउंडेशन ने देहरादून को केन्द्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनसीएपी) में शामिल किये जाने का स्वागत किया है। एनसीएपी भारत सरकार की वायु प्रदुषण से निपटने के लिए सबसे प्रभाशाली योजना है। एनसीएपी के तहत सम्मिलिति शहरों को चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2024 मे 2017 की बेसलाइन तुलना से 20 से 30 प्रतिशत वायु प्रदुषण कम करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समग्र सिटी एयर एक्शन प्लान बनाने पर काम करना पड़ेगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि इससे देहरादून में बढ़ रहे वायु प्रदूषण से निपटने में सहायता मिलेगी। अनूप नौटियाल ने कहा कि अब तक इस प्रोग्राम में देशभर के 102 शहरों को शामिल किया गया था। इनमें उत्तराखंड के ऋषिकेश और काशीपुर शहर शामिल थे, अब देहरादून सहित देश के 20 अन्य शहरों को इस प्रोग्राम में शामिल किया गया है। अनूप नौटियाल के अनुसार देहरादून को इस प्रोग्राम में शामिल किये जाने की आवश्यकता पहले से महसूस की जा रही थी। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि देहरादून में पीएम-10 की मात्रा सामान्य से तीन से पांच गुना तक अधिक है। शहर में आईएसबीटी, घंटाघर और रायपुर में वायु प्रदूषण मापा जाता है और इन तीनों जगहों पर प्रदूषण सामान्य से अधिक रहता है। ऋषिकेश और काशीपुर की स्थिति वायु प्रदूषण के मामले में देहरादून से बेहतर है। अनूप नौटियाल का कहना है कि देहरादून को इस प्रोग्राम में शामिल किये जाने से सभी सरकारी विभागों में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सामंजस्य स्थापित हो सकेगा और देहरादून शहर और दून घाटी में प्रदूषण नियंत्रण के जो प्रयास किये जा रहे हैं उनमें तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकारी विभागों के समन्वित प्रयास और जनभागीदारी से आने वाले समय में देहरादून के लोगों को सांस लेने के लिए बेहतर हवा मिल सकेगी।

Leave A Comment