Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



एफआरआई विवि की खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

FRI

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान के यूनिर्वसिटी मैदान, ब्रैण्डिस रोड पर 22 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित एफ0आर0आई0 यूनिर्वसिटी की 17वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में एफ0आर0आई0 यूनिर्वसिटी के चार सदनों साल, टीक, पाइन व सैंडल वुड के छात्र छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा0 एस0 सी0 गैरोला, भा0वी0से0, महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् व कुलाधिपति एफ0आर0 आई0 यूनिवर्सिटी ने विजेताओं को मैडल व ट्राफी से नवाजा व साथ ही वन अनुसंधान संस्थान निदेशक व एफ0आर0आई0 यूनिवर्सिटी की कुलपति डा0 सविता ने भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों की प्रशंसा की। इस समापन समारोह के दौरान पुरूष वर्ग की फाईनल 400 मीटर की रिलेरेस आयोजित की गई, जिसमें सेडलवुड सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया, टीक हाउस दूसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग की रिलेरेस में सेंडल सदन ने प्रथम तथा टीक सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस समापन अवसर पर विशेष रूप से महिला व पुरूष वर्ग की रस्साकस्सी फाईनल भी आयोजित की गई। इस रोमांचक रस्साकस्सी मुकाबले में पुरूष वर्ग में सेंडलवुड सदन को विजेता व साल सदन को उपविजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग की रस्साकस्सी मुकाबले में फाईनल में पहुँची टीक व सेंडलवुड सदन की आपसी रस्साकस्सी में टीक सदन ने बाजी मारी। एफ0 आर0 आई0 यूनिवर्सिटी की इस खेलकूद प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो, शाॅट पुट, बाॅलीबाॅल, चैस, लांग जम्प, हाई जम्प, बैडमिंटन, कैरम, टेबल टेनिस आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस समापन समारोह के अवसर पर सभी हाउसों में शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। इस सम्पूर्ण खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने टीक सदन को ओवरआॅल टीम चैमपियनशिप ट्राफी से नवाजा। टीक सदन के रउता को बेहतर प्रदर्शन करने पर इंडिविजूयल चैमपियनशिप ट्राफी से नवाजा गया। वहीं महिला वर्ग के टीक सदन की शुभांगी को बेहतर प्रदर्शन करने पर इंडिविजूयल चैमपियनशिप ट्राफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्याालय के कर्मचारियों एंव अधिकारियों के बीच भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल मानिद अधिकारी डा0 आर0एस0 भण्डारी ने सभी खेल प्रतियोगियों का उनके अनुशासन एवं धैर्य से खेल को सम्पन्न कराने पर उनकी प्रशंसा की। इस समापन समारोह में वन अनुसंधान संस्थान, एफ0आर0आई0 यूनिवर्सिटी तथा आई0 सी0 एफ0 आर0 ई0 के वैज्ञानिक व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। एफ0आर0आई0 यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा0 ए0के0 त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इस सम्पूर्ण खेलकूद स्पर्धा को सुचारू एवं सुनियोजित ढंग से सम्पन्न कराने पर सभी का धन्यवाद किया।

Leave A Comment